बिहार चुनाव: भाजपा ने अपने इन चार नेताओं को भी दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Bihar Election 2020 कल्याणपुर से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुंदेश्वर राम समस्तीपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कर्नल राजीव रंजन उजियारपुर से अजय कुमार झा और विभूतिपुर से एनडीए के खिलाफ लड़ रहे विश्वनाथ चौधरी तूफान को पार्टी से निकाला गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:00 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:00 PM (IST)
बिहार चुनाव: भाजपा ने अपने इन चार नेताओं को भी दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

समस्तीपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अपने चार नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमे एक लोजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के निर्देश पर पार्टी के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने यह निष्कासन किया है। भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कल्याणपुर से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुंदेश्वर राम, समस्तीपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कर्नल राजीव रंजन, उजियारपुर से अजय कुमार झा और विभूतिपुर से एनडीए के खिलाफ लड़ रहे विश्वनाथ चौधरी तूफान को पार्टी से निकाला गया है। कहा है कि इन नेताओं के चुनाव लडने से एनडीए और भाजपा की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए इन्हें कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन इनलोगों ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसकी वजह से पार्टी और गठबंधन की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।  

chat bot
आपका साथी