Bihar Chunav 2020: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही बड़ी बात, चुनाव में हार स्वीकार लेकिन गलत आश्वासन नहीं देंगे

Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बिहार में कैंप कर रखा है। शनिवार को भी उनका प्रचार अभियान जारी है। उन्होंने हाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 01:55 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:42 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही बड़ी बात, चुनाव में हार स्वीकार लेकिन गलत आश्वासन नहीं देंगे
दिघवारा में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

वैशाली, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खूब पसीना बहा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए बिहार में कैंप कर रखा है। शनिवार को भी उन्होंने कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित किया। हाजीपुर में रोड शो किया तो सोनपुर के दिघवारा में जनसभा। इस दाैरान उन्होंने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा किए जा रहे वादों पर बगैर नाम लिए ही हमला बोला। कहा-चुनाव हार जाना मंजूर है लेकिन गलत आश्वासन नहीं देंगे। भाजपा ने जब भी घोषणा की है तो उसे लागू किया। चुटकी में धारा-370 हटा दिया तो अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया।

एनडीए की जीत एक व्यक्ति के बजाय बिहार की जीत होगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषणों के दाैरान केंद्र और बिहार में किए गए कार्यों का हवाला देकर जनता से एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा- बिहार की तरक्की के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें। एनडीए की जीत किसी व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि बिहार की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हुआ, आगे भी होगा। जबकि राजद गठबंधन की सरकार बनी तो विनाश होगा। राजद के तेजस्वी यादव पर हमला बोलेत हुए कहा कि झूठे वादें करने वालों पहचानने की जरूरत है। कुछ लोग चुनाव के समय वादा करते हैं और भूल जाते हैं। 

यह भीड़,

यह जोश,

जनता का यह प्रचंड उत्साह,

कुछ कहता है!

नतीजे बिल्कुल साफ हैं,

NDA को प्रचंड बहुमत है!#BiharWithNDA pic.twitter.com/0YMbVv0PSy— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2020

राजद, माले और कांग्रेस का मतलब समझाया

नड्डा ने महागठबंधन में शामिल दलों को मतलब समझाया। कहा, राजद का मतलब अराजकता, माले का मतलब विध्वंश और कांग्रेस का तो लटकाना, अटकाना और भटकाना से पुराना याराना है।  मोदी ने देश में एक विधान, एक संविधान और एक प्रधान के लोगों के सपना को पूरा किया है। । 

chat bot
आपका साथी