Bihar Assembly Elections 2020: कटिहार में अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम, 101 चुनाव मैदान में

कटिहार जिले में चुनाव मैदान में अंतिम रूप से 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। इसमें कटिहार विधानसभा से 19 कदवा से 18 बरारी से 15 बलरामपुर से 15 प्राणपुर से 14 मनिहारी से 11 तथा कोढ़ा विधानसभा से प्रत्याशियों की संख्या 12 है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 09:21 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020: कटिहार में अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम, 101 चुनाव मैदान में
कटिहार के सभी विधानसभा में 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं।

कटिहार, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के नाम वापसी के अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव मैदान में अंतिम रूप से 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। शुक्रवार को प्राणपुर से निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता किस्कु तथा कोढ़ा विधानसभा से निर्दलीय रासो ऋषि तथा भारतीय सबलोक पार्टी से युगल किशोर पासवान ने नामजदगी का पर्चा वापस लिया। बताते चलें कि नाम वापसी के पहले दिन गुरूवार को बलरामुर से एक तथा बरारी से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया था। नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कटिहार विधानसभा से 19, कदवा से 18, बरारी से 15 बलरामपुर से 15, प्राणपुर से 14, मनिहारी से 11 तथा कोढ़ा विधानसभा से प्रत्याशियों की संख्या 12 है। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। कटिहार एवं कदवा से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। बताते चलें कि जिले में तीसरे और अंतिम चरण में सात नवंबर को मतदान होना है।

बरारी विधानसभा

प्रत्याशी- दल- चुनाव चिन्ह

1- नीरज कुमार- राजद- लालटेन

2- विजय ङ्क्षसह- जदयू- तीर

3- विभाषचंद्र चौधरी, लोजपा- बंगला

4- मो. शमशाद आलम, एनसीपी- घड़ी

5- कङ्क्षवद्र कुमार पाल- भारतीय सबलोक पार्टी- तुरही

6- तनुजा खातून, दी प्लुरल्स पार्टी- शतरंज बोर्ड

7- नसीम अख्तर- एसडीपीआइ- ऑटो रिक्शा

8- मो. प्रवेज आलम- लोकतांत्रिक जनता दल- एयर कंडीशन

9- राकेश कुमार रौशन- एआइएमआइएम- पतंग

10- लालकृष्ण प्रसाद, अपना किसान पार्टी- खाने से भरी थाली

11- शैलेश कुमार ङ्क्षसह, पीपीआइ- मेज

12- मो. सगीर आलम- जाप- डोली

13- मो. बाबर, निर्दलीीय- प्रेशर कुकर

14- श्रीकांत मंडल, निर्दलीय- मोती का हार

प्राणपुर विधानसभा

1- तौकीर आलम- कांग्रेस - हाथ

2- निशा ङ्क्षसह, भाजपा- कमल

3- अब्दुस सलाम- आजाद समजा पार्टी- कैंची

4- गंगा केवट- राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी- फूल गोभी

5- दिलीप कुमार चौधरी- एकेडीपी- कटहल

6- मनोज मूर्मू, बीएमपी- चारपाई

7- हसन महमूद अहमद, एआइएमआइएम- पतंग

8- अजय ङ्क्षसह, निर्दलीय- हेलीकॉप्टर

9- इशरत परवीन, निर्दलीय- ऑटो रिक्शा

10- किशोर मंडल, निर्दलीय- कप और प्लेट

11- जावेद राही, निर्दलीय- मेज

12- दिलीप कुमार दिवाकर, निर्दलीय- ब्लैक बोर्ड

13- सुदर्शन चंद्र पाल, निर्दलीय- सिलाई की मशीन

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी का नाम - दल - चुनाव चिन्ह

1 - अनिल कुमार उराँव - लोजपा - बंगला

2 - मनोहर प्रसाद ङ्क्षसह - कांग्रेस - हाथ

3 - शम्भू कुमार सुमन - जदयू - तीर

4 - अरुण कुमार उराँव - पीपीआईडी - मेज

5 - गोरेती मुर्मू - एआईएमआईएम - पतंग

6 - फुलमणी हेम्ब्रम - झारखंड मुक्ति मोर्चा - छड़ी

7 - नगेन्द्र चन्द्र मंडल - शिव सेना - तुरहा बजाता आदमी

8 - शिवनारायण उराँव - जद (सेकुलर) - सिर पर धान ले जाती हुई कृषक महिला

9 - मीनाक्षी श्वेता - निर्दलीय - बल्ला

10 - रामेश्वर हेम्ब्रम - निर्दलीय - हारमोनियम

11 - शोभा सोरेन - निर्दलीय - चारपाई

बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र 

1 - महबूब आलम - भाकपा माले - झंडे में तीन तारा

2 - वरुण कुमार झा पार्टी - वीआईपी - नाव छाप

3 - संगीता देवी - लोक जनशक्ति पाटी - बांग्ला

4 - मोहम्मद जिन्नाह - निर्दलीय - कप प्लेट

5 - नूर आलम - पीस पार्टी - कांच का गिलास

6 - सुनील चौधरी निषाद - निर्दलीय - बैटरी टॉर्च

7 - जगन्नाथ दास - निर्दलीय - सिलाई मशीन

8 - शाकिर आलम - बहुजन मुक्ति पार्टी - चारपाई

9 - ख्वाजा बहाउद्दीन - राकंपा - घड़ी

10 - मनोवर हुसैन - एसडीपीआई - ऑटो रिक्शा

11 - मोहम्मद शमीम अख्तर - पीपीआईडी - मेज

12 - तनवीर समसी - निर्दलीय - हॉकी और बॉल

13 - आजाद खान - राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी - फुटबॉल

14 - मु फखरुद्दीन - जद (सेकुलर) - सिर पर धान ले जाती कृषक महिला

कदवा विधानसभा क्षेत्र

1 - मनोरंजन प्रसाद दास - निर्दलीय - कप प्लेट

2 - विनोद कुमार ङ्क्षसह - राष्ट्रीय जन संघर्ष स्वराज पार्टी - मोतियों का हार

3 - मीनू कुमारी - निर्दलीय - सिलाई मशीन

4 - निजाम उर्फ निजामुद्दीन - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - घड़ी

5 - चंद्र भूषण ठाकुर - लोजपा - बंगला

6 - मनीष कुमार मंडल - द प्लूरल्स पार्टी - शतरंज

7 - प्रमोद दास - आम जनता पार्टी राष्ट्रीय - चप्पलें

8 - सूरज प्रकाश राय - जदयू - तीर

09 - शकील अहमद खान - कांग्रेस - हाथ

10 - उमाकांत आनंद - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी - सीङ्क्षलग फैन

11 - निरंजन कुमार झा - जनता दल राष्ट्रवादी - डोली

12 - अनवर आलम - निर्दलीय - कढ़ाई

13 - नुसरत प्रवीण - पीपीआईडी - मेज

14 - अनमोल कुमार - वीपीआई - गैस सिलेंडर

15 - हिमराज ङ्क्षसह - निर्दलीय - नागरिक

16 - रंजित प्रसाद दास - निर्दलीय - प्रेशर कुकर

17 - मोहम्मद रेजाउल हक - जन अधिकार पार्टी लो. - कैंची

18 - सजन कुमार - निर्दलीय - ट्रैक्टर चलाता किसान

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र --

1 - कविता देवी - भाजपा - कमल

2 - पूनम कुमारी - कांग्रेस - हाथ

3 - मंजू देवी - एनसीपी - घड़ी

4 - ललित कुमार - रालोसपा - छत का पंखा

5 - कुमार रवि - पीपीआईडी - मेज

6 - जगदीश प्रसाद - भाजाजपा - नारियल फार्म

7 - भोला पासवान - बीएमपी - चारपाई

8 - वकील दास - जाप- लो. - कैंची

9 - सीताराम दास - जेडीएस - सिर पर धान ले जाती कृषक महिला

10 - अर्जुन राम - निर्दलीय - चाबी

11 - कुलदीप पासवान - निर्दलीय - कप और प्लेट

12 - जयप्रकाश दास - निर्दलीय - एयर कंडिशनर

chat bot
आपका साथी