Pirpainti Election 2020: यहां भाजपा और राजद के बीच रहा सीधी टक्कर, बागी उम्‍मीदवार पर सबकी नजर

Pirpainti Election News 2020 Pirpainti Assembly2020 1951 में अस्तित्व में आया है पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र। कांग्रेस के सियाराम सिंह पहले विधायक चुने गए थे। इस बार यहां 21 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और राजद में मुख्‍य मुकाबला रहा । बागी उम्‍मीदवार पर भी सबकी नजर थी ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:11 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:55 PM (IST)
Pirpainti Election 2020:  यहां भाजपा और राजद के बीच रहा सीधी टक्कर,  बागी उम्‍मीदवार पर सबकी नजर
Pirpainti Election 2020 : ई ललन कुमार, राम विलास पासवान और अमन पासवान

भागलपुर, जेएनएन। Pirpainti Election News 2020: Pirpainti Assembly2020: पीरपैंती की 29 और कहलगांव प्रखंड की 18 पंचायतों से बना यह क्षेत्र झारखंड के साहिबगंज और गोड्डा से सटा हुआ है। पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र माना जाता है। यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। इस सीट पर 49 साल तक सीपीआइ के अंबिका प्रसाद का कब्जा रहा है। वे इस क्षेत्र से छह बार निर्वाचित हुए हैं। छह बार दूसरे स्थान पर रहे। 2005 के चुनाव में तीसरे स्थान पर आने के बाद पार्टी का जनाधार सिमटता चला गया। इस सीट पर मुख्य मुकाबला राजद के राम बिलास पासवान व भाजपा ललन कुमार के बीच रहा । इस सीट से सबसे अधिक 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 334428 मतदाताओं में महज 57 फीसद मतदाताओं ने ही 21 प्रत्याशियों का तकदीर लिखने का काम किया । विजेता कौन बनेगा यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। 

प्रमुख मुद्दे

नहीं बना पावर प्लांट: पीरपैंती में पावर प्लांट बनना था। हाल में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हुआ है। हालांकि, मुआवजा को लेकर हुए विवाद के चलते निर्माण कार्य बाधित है। पावर प्लांट का काम शुरू नहीं हो पाया है।

गुड़ की मिठास व मिर्च का तीखापन फीका:  गुड़ की मिठास और तीखी मिर्च के लिए पीरपैैती विधानसभा चर्चित है। उद्योग की पहचान वाले इस विधानसभा में अब टूटी सड़के, धूल के गुबार दिखते हैं।

कटाव का समाधान नहीं: बटेश्वर स्थान से टपुआ तक कटाव जारी है। कटाव के चलते रानी दियारा इलाके के लोग तीन बार विस्थापित हो चुके हैैं। इस बार फिर पूरा गांव गंगा में विलीन हो चुका है।

ललमटिया खदान बंद होने से बढ़ी बेरोजगारी: पीरपैंती कोलडंप में कोयला ढुलाई और रैक लोडिंग बंद है। कोयला ढुलाई में दो सौ से ढाई सौ तक हाइवा चलती थी। जिसमें एक हजार चालक व खलासी सहित करीब दो सौ गाड़ी के मालिक का परिवार आश्रित थे।

नहीं बन सका एनएच: एनएच-80 पर उड़ती धूल के कारण प्रदूषण के कहर से सड़क किनारे बसे लोग बीमार होने लगे है। पत्थर ढुलाई के दौरान वाहनों से गिरने वाले चूर्ण आदमी के फेंफड़े में जा रहा है। किसान भी धूल से परेशान है। इसका पैदावार पर भी असर पड़ रहा है।

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र : 21 प्रत्याशी

मान्यता प्राप्त दलों के तीन :

रामविलास पासवान  राजद

ललन कुमार  भाजपा

निर्मला देवी  जेएमएम

रजिस्ट्रीकृत दलों के आठ:

रविन्द्र कुमार दास  जाप

सुधीर पासवान  भारतीय लोकतांत्रिक पार्टी

राजेश पासवान  भारतीय सबलोग पार्टी

पंकज पासवान पीपीआइडी

उपेन्द्र पासवान  प्रबल भारतीय पार्टी

पंकज पासवान  आइएनडी

सुधीर कुमार  राष्ट्रीय जन जन पार्टी

दिलीप कुमार  प्लुरल्स पार्टी

निर्दलीय उम्मीदवार - 10 :

अमन कुमार  निर्दलीय

उधाली पासवान  निर्दलीय

अजय कुमार पासवान  निर्दलीय

शंकर रविदास  निर्दलीय

विष्णुदेव पासवान निर्दलीय

प्रवीण नाग  निर्दलीय

नरेश दास निर्दलीय

देव कुमार पासवान  निर्दलीय

अवध किशोर भारती  निर्दलीय

अनिल दास  निर्दलीय

वर्ष                    विधायक               पार्टी

1951-57           सियाराम सिंह          कांग्रेस

1957-62           रामजन्म महतो         कांग्रेस

1962-67           बैकुंठ राम               कांग्रेस

1967-69          अंबिका प्रसाद           सीपीआइ

1969-72          अंबिका प्रसाद           सीपीआइ

1972-77          अंबिका प्रसाद           सीपीआइ

1977-80          अंबिका प्रसाद            सीपीआइ

1980-85           दिलीप कुमार सिन्हा   कांग्रेस

1985-90           दिलीप कुमार सिन्हा   कांग्रेस

1990-95          अंबिका प्रसाद            सीपीआइ

1995-2000      अंबिका प्रसाद           सीपीआइ

2000-2005      शोभाकांत मंडल        राजद

2005-2010      शोभाकांत मंडल        राजद

2010-2015      अमन कुमार               भाजपा

2015-2020     राम बिलास पासवान      राजद

chat bot
आपका साथी