Jokihat Election 2020 : दो सगे भाइयों में रोचक रहा चुनावी मुकाबला

Bihar assembly election 2020 Jokihat Election News 2020 इस बार यहां नौ प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन यहां दो सगे भाइयों के बीच मुकबला काफी रोचक रहा । बाढ़ और रोजगार के लिए लोगों का पलायन का का चुनावी मुद्दा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 07:20 PM (IST)
Jokihat Election 2020 : दो सगे भाइयों में रोचक रहा चुनावी  मुकाबला
Jokihat Election News 2020 : शाहनवाज, सरफराज और रंजीत यादव

अररिया, जेएनएन। Bihar assembly election 2020 : Jokihat Election News 2020 : जोकीहाट विधानसभा का चुनाव पहली बार 1967 में हुआ और नजमुद्दीन इस सीट से पहले विधायक बने। इसका बाद सीमांचल के गांधी कहे जाने वाले तस्लीमुद्दीन 1969 के चुनाव में जीत हासिल की। तब से अब तक अधिकांश समय तक तस्लीमुद्दीन परिवार का ही कब्जा रहा है। अबतक हुए 14 चुनाव नौ बार तस्लीमुद्दीन परिवार का ही कब्जा रहा। 2018 के उपचुनाव में भी तस्लीमुद्दीन के सबसे छोटे पुत्र शाहनवाज आलम विधायक बने। यहां का मुकाबल इस बार और भी दिलचस्प है। क्योंकि यहां से इस बार राजद से तस्लीमुद्दीन के मंझले पुत्र व एआइएमआईएम से तस्लीमुद्दीन के छोटे पु़त्र चुनाव मैदान में है। इसके साथ ही इस विधानसभा से भाजपा ने रंजीत यादव को टिकट दिया है। भाजपा यहां से 25 साल बाद चुनाव लड़ रही है। 51 फीसद मतदाताओं ने अपने चहेते उम्‍मीदवार को वोट किया। 

 जोकीहाट विधानसभा में जहां प्रखंड की 27 पंचायतों के साथ-साथ पलासी प्रखंड की 12 पंचायतों भी शामिल किया गया। जोकीहाट विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। यहां 293308 मतदाता हैं। समय पर शुरू हुए मतदान में वोटर उत्‍साह पूर्वक घर से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हें। 

मुख्य मुद्दा

जोकीहाट क्षेत्र में बाढ़ व पलायन सबसे प्रमुख मुद्दा है। प्रत्येक  साल बाढ़ से मचने वाली तबाही है समस्या

जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के एक बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित होती है।  परमान और बकरा नदी के बीच स्थित प्रखंड के दक्षिणी भाग की दर्जन भर पंचायत के लोग बाढ़ को लेकर परेशान रहते हैं। इसके साथ साथ इस क्षेत्र के काफी संख्या में लोग रोजगार के लिए पलायन कर गये है। चुनावी मौसम में भी काफी संख्या में लोग बाहर काम कर रहे हैं

जोकीहाट विधानसभा में कुल नौ प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं

1- सरफराज आलम, राजद

2- शाहनवाज आलम, एआइएमआइएम

3- रंजीत यादव, भाजपा

04 मो मोबिनुल हक- नेशनलिस्‍ट कांग्रेस पार्टी

05 आफाक अनवर- राष्‍ट्रीय सेक्‍यूलर मजलिस पार्टी

06- मनव्‍वर अली- जनता दल राष्‍ट्रवादी

07- रामरतन यादव- अंगिका समाज पार्टी

08- मो: शब्‍बीर अहम- सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी आफ इंडिया

09- सबा परवीन- निर्दलीय

जोकीहाट के अबतक बने विधायक

1967- नजीमुदीन

1969 तस्‍लीमुदीदन

1972- तस्‍लीमुदीन

1977 तस्‍लीमुददीन

1980- मोइदुर्रहमान

1985- तस्‍लीमुददीन

1990 मोइदुर्रहमान

1995- तस्‍लीमुददीन

1996- सरफराज--उपचुनाव

2000- सरफराज

फरवरी 2005- मंजर आलम

अक्‍टूबर 2005- मंजर आलम

2010 - सरफराज

2015- सरफराज

2018 शाहनवाज

chat bot
आपका साथी