Sultanganj Election 2020 : सुल्‍तानगंज विधानसभा में 13 प्रत्‍याशियों के बीच हुआ मुकाबला, जानिए...

Bihar assembly election 2020 Sultanganj Election News 2020 सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशी हैं। मुकाबला कांग्रेस और जदयू के उम्मीदवार के बीच रहा। हालांकि लोजपा व रालोसपा के भी उम्‍मीदवार यहां से खड़े हैं। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र यादव मुस्लिम कुशवाहा बहुल क्षेत्र है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 02:43 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:06 PM (IST)
Sultanganj Election 2020 : सुल्‍तानगंज विधानसभा में 13 प्रत्‍याशियों के बीच हुआ  मुकाबला, जानिए...
नीलम देवी (लोजपा), ललन कुमार (कांग्रेस), ललित नारायण मंडल (जदयू), हिमांशु प्रसाद उर्फ हिमांशु कुमार (रालोसपा)

भागलपुर, जेएनएन। Bihar assembly election 2020 : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां 54.3 फीसद रहा। इस मुख्य मुकाबला कांग्रेस और जदयू के उम्मीदवार के बीच हुआ। हालांकि लोजपा की नीलम देवी व रालोसपा के हिमांशु प्रसाद से मुकाबला त्रिकोणीय रहा। हिमांशु प्रसाद पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर थे। रालोसपा का भाजपा के साथ गठबंधन था। नीलम देवी सुल्तानगंज नगर पंचायत की सभापति हैं। लोजपा का भी पिछले चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन था। जबकि राजद, कांग्रेस और जदयू समर्थित उम्मीदवार जदयू के सुबोध राय जीते थे। जदयू ने इस बार सुबोध राय की जगह ललित नारायण मंडल को चुनाव मैदान में उतारा है। इस चुनाव में भाजपा के साथ जदयू और कांग्रेस के साथ राजद और वामपंथी संगठन हैं। लोजपा अकेले और रालोसपा बसपा के साथ चुनाव लड़ रही है।

वर्ष 2015 में जदयू को मिली थी जीत

2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से जदयू प्रत्याशी सुबोध राय को जीत मिली थी। सुबोध राय ने रालोसपा उम्मीदवार हिमांशु प्रसाद को 14 हजार 33 मतों से पराजित किया था। जदयू 63345 व रालोसपा को 49312 मत मिले थे। निर्दलीय ललन कुमार को 14073 मत मिले थे। जाप सहित नौ प्रत्याशियों ने दस हजार भी वोट नहीं ला पाए थे। सुबोध राय 2010 के चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। इस बार उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया।

मुस्लिम, यादव, कुशवाहा बहुल क्षेत्र

सुल्तानगंज की जनसंख्या 4,36,079 है। यहां की 87.87 फीसद जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र और 12.13 फीसदी शहरी क्षेत्र में रहती है। सुल्तानगंज में 12.97 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति और 0.02 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र यादव, मुस्लिम, कुशवाहा बहुल क्षेत्र है। यहां कोयरी, सवर्ण और अनुसूचित जाति, जनजाति की आबादी भी अच्छी है। 2020 के वोटर लिस्ट के मुताबिक, यहां पर 327753 मतदाता हैं।

सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र : 13 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्‍य

मान्यता प्राप्त दलों के चार : नीलम देवी (लोजपा), ललन कुमार (कांग्रेस), ललित नारायण मंडल (जदयू), हिमांशु प्रसाद उर्फ हिमांशु कुमार (रालोसपा)

रजिस्ट्रीकृत दलों के चार : पंकज कुमार (जनता दल राष्ट्रवादी), नरेश दास (एसयूसीआइ सी), नंद किशोर शर्मा (लोसपा), रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल (भासपा)

पांच निर्दलीय उम्मीदवार हैं यहां : किरण मिश्रा, मधु प्रिया, राज कुमार, राजन कुमार और रामानंद पासवान

chat bot
आपका साथी