Bihar Assembly Election: चिराग पासवान बोले- नीतीश दोबारा नहीं बनेंगे CM, LJP जीतेगी JDU से अधिक सीट

Bihar Assembly Election 2020 लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दोबारा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि लोजपा बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल युनाइटेड से अधिक सीटें जीतेगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:50 PM (IST)
Bihar Assembly Election: चिराग पासवान बोले- नीतीश दोबारा नहीं बनेंगे CM, LJP जीतेगी JDU से अधिक सीट
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान।

पटना, जेएनएन। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एकबार फिर जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) पर महला बोला है। मंगलवार को चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दोबारा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। चिराग इतने में ही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि लोजपा, बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि अब मैं सभी अनुष्ठानों (रामविलास पासवान के निधन के बाद) से मुक्त हूं, इसलिए मैं कल से लोगों के बीच इस संकल्प के साथ आऊंगा कि वर्तमान सीएम फिर कभी मुख्यमंत्री न बनें।

हमें किसी की बी टीम बनने की जरूरत नहींः चिराग

चिराग ने कहा कि मैं जनता के बीच 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' विजन को लेकर जाऊंगा। एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमें किसी की 'बी टीम' बनने की जरूरत नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी अपनी विचारधारा के साथ चुनाव लड़ रही है। जो लोग डरते हैं, वो भ्रम फैला रहे हैं। मैं उनको बता दूं, हम JDU से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं  और बिहार विधानसभा चुनाव में उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। 

कुर्सी के खेल में बरबाद कर दिए पांच साल

इसके पहले भी चिराग नीतीश पर हमला करते रहे हैं। उन्‍होंने था कि बीते पांच साल के दौरान बिहार में कोई विकास नहीं हुआ। यह भी कहा है कि जेडीयू को दिया एक-एक वोट बिहार के भविष्‍य को बर्बाद कर देगा। चिराग ने कहा था कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अगर वोट मांगने आएं तो जनता उनसे पूछे कि उन्‍होंने पांच साल के दौरान क्‍या किया ? चिराग ने नीतीश पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने कुर्सी के खेल में बिहारियों के पांच साल बर्बाद कर दिए।

राम विलास के श्राद्धकर्म में आज जुटे हैं बड़े दिग्गज

रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म के अवसर पर मंगलवार को राजधानी स्थित प्रदेश लोजपा कार्यालय में ब्रह्मभोज का आयोजन किया जा रहा है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत भारत सरकार एवं बिहार सरकार के मंत्रियों एवं सांसदों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को ब्रह्मभोज में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है। इस बीच मंगलवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने राबड़ी देवी आवास पर जाकर उन्हें और तेजस्वी यादव को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म में आने का निमंत्रण दिया।

chat bot
आपका साथी