Bihar assembly election 2002 : मधेपुरा में कोसी की धार की तरह शांत हैं मतदाता, सीधी लड़ाई की उम्मीद

Bihar assembly election 2002 इस बार लड़ाई सीधी होने की उम्मीद है। यद्यपि मतदाता हर गतिविधि पर नजर रख रही है। पिछले चुनाव में जदयू व राजद साथ-साथ मैदान में थे। मतदाता भी शांत हैं। बस गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 11:11 PM (IST)
Bihar assembly election 2002 : मधेपुरा में कोसी की धार की तरह शांत हैं मतदाता, सीधी लड़ाई की उम्मीद
इस बार कोरोना के कारण तकनीक का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

मधेपुरा [धर्मेंद्र भारद्वाज]। Bihar assembly election 2002 : बाढ़ खत्म होने के बाद अब कोसी की धार शांत है। अपने चिरपरिचित अंदाज में बह रही है। मतदाता भी शांत हैं। बस गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। इस बार यहां राजद व जदयू के बीच सीधी लड़ाई की उम्मीद है। यद्यपि जाप मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में हैं। इसमें वे कहां तक सफल हो पाते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल जदयू ने छह बार से विधायक बन रहे नरेंद्र नारायण यादव पर भरोसा जताकर टिकट दिया है। वहीं राजद ने ई.नवीन निषाद को मैदान में उतारा है। आलमनगर विधानसभा अन्य विधानसभा से अलग है। यहां की जनता जिनपर विश्वास करती है बरकरार रखती है। खूब भरोसा करती है। हां, भरोसा टूटने के बाद फिर मौका नहीं देती। तभी तो यहां 70 सालों में मात्र पांच लोगों को ही मौका दिया है। वर्तमान विधायक नरेंद्र नारायण यादव लगातार छह बार से विधायक हैं। वे लगातार 25 सालों से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार वे सांतवी वार चुनाव लड़़ रहे हैं। यद्यपि ई.नवीन की भी लोगों के बीच काफी लोकप्रितयता है।

मतदाता रख रहे हैं नजर

इस बार लड़ाई सीधी होने की उम्मीद है। यद्यपि मतदाता हर गतिविधि पर नजर रख रही है। पिछले चुनाव में जदयू व राजद साथ-साथ मैदान में थे। यहां से नरेंद्र नारायण यादव ने जदयू के टिकट से लोजपा के चंदन सिंह को हराया था। लेकिन इस बार स्थिति भिन्न है। राजद व जदयू दोनों अगल हैं। जदयू भाजपा के साथ है। नरेंद्र नाररायण यादव व ई.नवीन के बीच जाप के सर्वेश्वर प्रताप ङ्क्षसह मैदान में डटे हुए हैं।

तकनीक के सहारे लोगों पर डाल रहे डोरे

इस बार कोरोना के कारण तकनीक का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। फेसबुक, ट््वीटर, वाट््सएप का खूब उपयोग हो रहा है। पटना से सोशल मीडिया के लिए लोगों को बुलाया गया है। नये-नये प्रयोग किए जा रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। कई टीम क्षेत्र में घूम रहा है। लोगों की मनोदशा को टटोल रही है।

क्या है यहां का चुनावी इतिहास

वर्ष       विजयी प्रत्याशी         

2015 नरेंद्र नारायण यादव(जदयू)

2010 नरेंद्र नारायण यादव(जदयू)

2005(अक्टूबर)नरेंद्र नारायण यादव(जदयू)

2005(फरवरी) नरेंद्र नारायण यादव(जदयू)

2000 नरेंद्र नारायण यादव(जदयू)

1995 नरेंद्र नारायण यादव(जेडी)

1990 बीरेंद्र कुमार ङ्क्षसह (जेडी)

1985 बीरेंद्र कुमार ङ्क्षसह(एलकेडी)

1980 बीरेंद्र कुमार ङ्क्षसह(जेएनपी एससी)

1977 बीरेंद्र कुमार ङ्क्षसह(जेएनपी)

1972 विद्याकर कवि (आइएनसी)

1969 विद्याकर कवि (आइएनसी)

1967 विद्याकर कवि (आइएनसी)

1962 यदुनंदन झा (आइएनसी)

1957 यदुनंदन झा (आइएनसी)

1952 तनुकलाल यादव (एसपी)

आलमनगर विधानसभा एक नजर में

कुल मतदाता : 3,35,249

पुरूष मतदाता : 1,75,230

महिला मतदाता : 1,60,010

अन्य : 9

कुल मतदान केंद्र : 509

chat bot
आपका साथी