Bihar Assembly Constituency 2020: कोसी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की नाराजगी लगा सकती विजयश्री पर ब्रेक

कोसी क्षेत्र में इस बार कार्यकर्ताओं की नाराजगी भारी पड़ सकती है। कार्यकर्ता बागी हो गए हैं। विरोध हो रहा है। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। नाराज होने के बाद वे शांत होकर दूसरे दलों को लाभ पहुंचाने के जुगत में लग गए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:59 PM (IST)
Bihar Assembly Constituency 2020: कोसी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की नाराजगी लगा सकती विजयश्री पर ब्रेक
कोसी क्षेत्र में इस बार कार्यकर्ताओं की नाराजगी भारी पड़ सकती है।

मधेपुरा [धर्मेंद्र भारद्वाज]। कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस बार विजयश्री पर ब्रेक लगा सकता सकता है। सत्ता पक्ष के एक विधायक परेशान हैं। कार्यकर्ता खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस बार जदयू व भाजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पिछले बार समीकरण अलग था। जदयू व राजद साथ थी। चुनाव जीतने के बाद दोनों के कार्यकर्ता विधायक के साथ थे। लेकिन बीच में आए बदलाव में जदयू भाजपा साथ हो गए। लेकिन नेताजी पुराने रवैया पर ही रहे। ऐसे में नए साथी के कार्यकर्ता असहज होने लगे। लेकिन नेताजी ने ध्यान नहीं दिया। अब चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कार्यकर्ता बागी हो गए हैं। विरोध हो रहा है। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। नाराज होने के बाद वे शांत होकर दूसरे दलों को लाभ पहुंचाने के जुगत में लग गए हैं। इस स्थिति में बाहर से ठीक-ठाक भले ही दिख रहा हो, लेकिन अंदर-अंदर परेशानी बढ़ती जा रही है। मालूम हो नाराज कार्यकर्ताओं की गोपनीय बैठक हो रही है। ऐसे में आने वाले समय में परेशानी और बढ़ सकती है।

चुनाव में खर्च का हिसाब हो या फिर अन्य कार्य। प्रत्याशी अपने विश्वासी व दल के ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दे रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं का कहना है कि सभी दलों दलों के कार्यकर्ताओं को उतनी ही तरजीह मिलनी चाहिए जितना कि वे जिस पार्टी के प्रत्याशी हैं। लेकिन स्थिति विपरीत रहने के कारण विरोध के स्वर उठने लगे हैं। बुधवार को एक दल के प्रत्याशी के आवास पर कार्यकर्ताओं का जमघट लगा था। एक दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कहने लगे अपने उनलोगों को तरजीह नहीं दी है। यह सुन प्रत्याशी कहने लगे कि उन्होंने सभी को तरजीह दी है। चुनाव है सभी मिलकर काम कीजिए। लेकिन कार्यकर्ताओं की नाराजगी बरकार दिखी।

मुकाबला में थोड़ी सी असावधानी पड़ेगी भारी

इस बार के मुकाबला में थोड़ी सी असावधानी से खेल बिगड़ सकता है। लगातार क्षेत्र में कई प्रकार की बातें हो रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की नाराजगी किला को कमजोर कर रहा है। लेकिन प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से लोगों को रिझाने के कोशिश में हैं। फिर भी बात बन नहीं है। धीरे-धीररे चुनावी रंग गहराने लगा है।

chat bot
आपका साथी