64 फीसद पुरुष तथा 61 फीसद महिलाओं ने किया मतदान

कैमूर जिले के चारों विधानसभा में मतदाताओं में से 64.20 फीसद पुरुष तथा 61.19 फीसद महिलाओं ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:15 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:15 PM (IST)
64 फीसद पुरुष तथा 61 फीसद 
महिलाओं ने किया मतदान
64 फीसद पुरुष तथा 61 फीसद महिलाओं ने किया मतदान

कैमूर। कैमूर जिले के चारों विधानसभा में मतदाताओं में से 64.20 फीसद पुरुष तथा 61.19 फीसद महिलाओं ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया है। पुरुषों के प्रतिशत से मात्र तीन प्रतिशत कम ही महिलाओं ने वोट डाला है। हालांकि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या भी कैमूर जिले में कम है।

कैमूर जिले के चारों विधानसभा में 5,93,444 पुरुष मतदाता है, तथा 5,46,414 महिला मतदाता हैं। जिसमें से 3,81,031 पुरुष तथा 3,34,387 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। वही आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो 47030 कम महिला मतदाता हैं। जबकि बिहार विधानसभा चुनाव निर्वाचन 2020 में जिले के चारों विधानसभा में से एक भी ट्रांसजेंडर वोटर ने वोट नहीं किया। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ विधानसभा में तीन, मोहनिया विधानसभा में चार, भभुआ विधानसभा में सात, जबकि चैनपुर विधानसभा में एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। लेकिन जिले के चारों विधानसभा में से एक भी ट्रांसजेंडर वोटरों ने वोट नहीं दिया। कैमूर जिले के चारों विधानसभा में 1139873 वोटरों में से 715418 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें से कुछ ईवीएम तो सब कुछ सर्विस वोटर भी है। पोस्टल बैलेट तथा ईवीएम को मिलाकर मुल 62 प्रतिशत के आसपास वोटिग हुई है।इसमें सबसे ज्यादा रिकॉर्ड वोट इस बार चैनपुर विधानसभा में भी पड़ा। जहां 317815 वोटर में से 204640 वोटरों ने वोट दिया। चैनपुर विधानसभा में कुल 64.39 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ। जिले की चारों विधानसभा में 593444 पुरुष मतदाताओं में से 381031 पुरुषों ने मतदान किया। जबकि 546414 महिलाओं में से 334387 महिलाओं ने मतदान किया। ऐसे में रामगढ़ विधानसभा में 278535 वोटरों में से 177716 मोहनियां में 269571 में से 160438, भभुआ विधानसभा में 273952 में से 172624 तथा चैनपुर विधानसभा में 317815 में से 204640 वोट पड़े। ऐसे में रामगढ़ विधानसभा में 63.80, मोहनियां विधानसभा में 59.52 प्रतिशत, भभुआ विधानसभा में 63.01 प्रतिशत जबकि चैनपुर विधानसभा में 64.39 प्रतिशत मतदान हुए।

chat bot
आपका साथी