फुलवरिया में 46485 महिला वोटर करेंगी मतदान

तीन नवंबर को मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार हथुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलवरिया प्रखंड की 46485 महिला वोटर मतदान कर सकेंगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रोशन ने बताया कि फुलवरिया में कुल 46665 पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 46485 है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:17 PM (IST)
फुलवरिया में 46485 महिला वोटर करेंगी मतदान
फुलवरिया में 46485 महिला वोटर करेंगी मतदान

फुलवरिया(गोपालगंज) : तीन नवंबर को मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार हथुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलवरिया प्रखंड की 46485 महिला वोटर मतदान कर सकेंगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार रोशन ने बताया कि फुलवरिया में कुल 46665 पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 46485 है। मंगलवार को द्वितीय चरण में होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। फुलवरिया में कुल 97 मूल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावे सहायक मतदान केंद्रों की संख्या 40 है। फुलविरया के कुल 93151 मतदाता मंगलवार को 137 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी