सारण में 250 मतदान केंद्रों की कमान आधी आबादी के जिम्मे

लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में इस बार आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 11:06 PM (IST)
सारण में 250 मतदान केंद्रों की कमान आधी आबादी के जिम्मे
सारण में 250 मतदान केंद्रों की कमान आधी आबादी के जिम्मे

छपरा। लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में इस बार आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र के 250 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से महिला मतदानकर्मियों के जिम्मे है। इसमें सुरक्षा बल से लेकर पीठासीन अधिकारी तक महिलाकर्मी हैं। इसके अलाव भी शहरी व अ‌र्द्ध शहरी मतदान केंद्रों पर पुरुष व महिला दोनों कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके कारण महिलाकर्मियों की संख्या अधिक होने पर उनको विधानसभा के प्रखंड मुख्यालय में बनने वाले डिस्पैच सेंटर तक, वहां से मतदान केंद्र तक और पुन: उनके मतदान केंद्र से उनके तक सुरक्षित पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं प्रखंड मुख्यालय अवस्थित डिस्पैच सेंटर महिलाओं की रहने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, बिजली, भोजन, सुरक्षा ओर आकस्मिक स्थिति में चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई है। महिला मतदानकर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा नही होने पाये। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने महिला मतदानकर्मी कल्याण कोषांग किया गठन किया है। इसकी जिम्मेवारी आइसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना पांडेय एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सरिता कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। कोषांग महिला मतदानकर्मियों के आवास की व्यवस्था डिस्पैच सेंटर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा क्लस्टर आवासन स्थल बनाया गया है।

सिविल सर्जन माधेश्वर झा को छपरा सदर अस्पताल, रिविलगंज, मढ़ौरा, परसा, एकमा, सोनपुर एवं दिघवरा स्थित सरकारी अस्पताल में एक - तीन नंवबर तक महिला चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ 243 आवश्यक उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही पुलिस कप्तान धूरत सायली सांवलाराम को सभी कलस्टर सेंटर पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। इसको लेकर पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी