Bihar, Muzaffarpur Election 2020: विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, जानें कहां से किसने भरा पर्चा

Bihar Muzaffarpur Election 2020 दूसरे चरण के लिए कांटी व मीनापुर विधानसभा से तीन-तीन बरूराज से चार पारू से पांच व साहेबगंज से एक उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा। तीसरे चरण के लिए बोचहां कुढऩी व गायघाट से दो- दो और औराई से एक उम्मीदवार ने किया नामांकन।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 09:39 PM (IST)
Bihar, Muzaffarpur Election 2020: विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, जानें कहां से किसने भरा पर्चा
मुजफ्फरपुर में आज विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इनमें दूसरे चरण के लिए कांटी व मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन, बरूराज से चार, पारू से पांच व साहेबगंज से एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। वहीं तीसरे चरण के लिए बोचहां, कुढऩी व गायघाट से दो- दो और औराई से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। वहीं मुजफ्फरपुर व सकरा से कोई नामांकन गुरुवार को नहीं हुआ। बता दें कि बुधबार तक 47 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस तरह अब तक कुल 70 उम्मीदवार नामांकन करा चुके हैं। बताते चलें कि दूसरे चरण के लिए 16 व तीसरे के लिए 20 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित है।

दूसरे चरण का नामांकन

विधानसभा ---प्रत्याशी----पार्टी

मीनापुर -------भारती देवी उर्फ कुमारी भारती ----भारतीय  संयुक्त किसान पार्टी

मीनापुर -----तमन्ना  हाशमी ----आजाद समाज पार्टी

मीनापुर -------मुकेश कुमार रंजन ------निर्दलीय 

कांटी -------आनंद कुमार झा --------लोक चेतना दल 

कांटी ----------आस्मिन खातून ---------- भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी

कांटी ---------अंशु कुमार ---------राष्ट्र सेवा दल 

बरूराज --------- बालेंद्र तिवारी------ युवा क्रांतिकारी पार्टी

बरूराज ---------हीरा लाल खारिया -------- बसपा 

बरूराज --------राजेश कुमार --------सजग समाज पार्टी

बरूराज --------रंजन कुमार ---------वंचित बहुजन आघाड़ी

साहेबगंज ----------डॉ.मीरा कौमुदी------- निर्दलीय

पारू------मदन चौधरी --रालोसपा 

पारू ------अनुनय सिन्हा ------ कांग्रेस 

पारू -------विजय कुमार----- भारतीय सब लोग पार्टी 

पारू --------अजय पासवान -------- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 

पारू ----विनोद कुमार ------सर्व समाज जनता पार्टी

तीसरे चरण का नामांकन

विधानसभा       प्रत्याशी        पार्टी

कुढऩी --------संजय कुमार ----------निर्दलीय

कुढऩी ----नितेश कुमार----- मानवादी जनजन पार्टी

औराई---- मोहम्मद आफताब आलम ----सीपीआइएमएल

बोचहां--------रूदल राम---------निर्दलीय

बोचहां ----उदय चौधरी -------निर्दलीय

गायघाट --- विकास कुमार -------राष्ट्रवादी जनजन पार्टी

गायघाट --------विनय कुमार ------- निर्दलीय

chat bot
आपका साथी