Bihar Panchayat Chunav: रोहतास में दस चरणों में 3180 बूथों पर वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार ईवीएम (EVM) व दो मतपेटिका होने के कारण प्रत्येक दो मतदान केंद्र पर एक पीसीसीपी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पंचायत स्तर पर मतदान के दिन खराब ईवीएम को बदलने के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:59 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav: रोहतास में दस चरणों में 3180 बूथों पर वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
दस चरणों में रोहतास में होगा पंचायत चुनाव। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिले में पंचायत चुनाव दस चरणों में 229 पंचायतों में 3180 मतदान केंद्रों पर होने की संभावना है।  इसे ले जिला प्रशासन लगातार बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।  प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार ईवीएम (EVM) व दो मतपेटिका होने के कारण प्रत्येक दो मतदान केंद्र पर एक पीसीसीपी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पंचायत स्तर पर मतदान के दिन खराब ईवीएम को बदलने के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। चुनाव कार्य में 20 हजार से भी अधिक चुनाव कर्मियों को लगाए जाने की संभावना है।

अगले सप्ताह तक पूरी होगी जांच प्रक्रिया

पंचायत चुनाव के लिए हैदराबाद से मंगाई गई 10955 ईवीएम का अगले सप्ताह तक फस्र्ट लेवल जांच (एफएलसी ) हो जाएगी। जिले में चुनाव के लिए 5414 बैलेट यूनिट तथा 5541 कंट्रोल यूनिट ईवीएम मंगाई गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी जांच के बाद ही ईवीएम चुनाव के लिए इस्तेमाल किया जाना है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि आयोग से मिले निर्देश के बाद ईवीएम प्राप्त होने के उपरांत से ही एफएलसी जांच के लिए टीम को लगा दिया गया है।

जल्द ही इसकी जांच प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है। इस काम में इंजीनियरों व विशेषज्ञों की पांच टीम पिछले कई दिनों से लगी हुई है।पंचायत चुनाव में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए ईवीएम के माध्यम मतदान होना है। जबकि पंच व सरपंच के चुनाव के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होना संभावित है।

प्रखंडों में मतदान के लिए संभावित चरण

पहला  -दावथ ,संझौली

दूसरा  - रोहतास ,नौहट्टा

तीसरा  - काराकाट

चौथा  -सासाराम ,तिलौथू

पांचवां - बिक्रमगंज ,अकोढ़ीगोला

छठवां - नोखा ,नासरीगंज

सातवां - शिवसागर ,चेनारी

आठवां - कोचस ,डिहरी

नौवां - दिनारा ,सूर्यपुरा

दसवां -करगहर ,राजपुर

पंचायत चुनाव में बूथों की संख्या

    प्रखंड                संख्या

दावथ ,                   132

संझौली                    64

रोहतास                     96

नौहट्टा                     123

काराकाट                 270

सासाराम                135

तिलौथू                   148

बिक्रमगंज               167

अकोढ़ीगोला          167

नोखा                  184

नासरीगंज           165

शिवसागर           211

चेनारी              148

कोचस             177

डिहरी             197

दिनारा            305

सूर्यपुरा            82

करगहर           286

राजपुर            103

chat bot
आपका साथी