Bihar Assembly Election 2020: राजद से नहीं बनी सहमति तो सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Bihar Assembly Election 2020 कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा तेजस्वी यादव के सीएम फेस से कांग्रेस को परेशानी नहीं । सम्मानजनक सीटें नहीं तो सभी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी । पैराशूट नेताओं को पार्टी ना तो तवज्जो देगी ना ही पार्टी सिंबल।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:47 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: राजद से नहीं बनी सहमति तो सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
बिहार विधान सभा चुनाव की सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, राज्य ब्यूरो । Bihar Assembly Election 2020 :  चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस अपने तेवर में आने लगी है। कांग्रेस शनिवार को साफ किया कि तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से पार्टी को एतराज नहीं, लेकिन सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो पार्टी सभी 243 सीटों पर लडऩे को तैयार है।

बिहार चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय शनिवार को पटना पहुंचे और यहां आते ही उन्होंने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कांग्रेस महागठबंधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार मान सकती है। कांग्रेस देशभर में भाजपा विरोध का नेतृत्व करती है। बिहार में यह काम महागठबंधन कर रहा है।

आनाकानी होगी तो 243 सीटों पर लड़ेंगे

उन्होंने कहा जरूरी है महागठबंधन में कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलें। यदि ऐसा नहीं होता है तो हमारी तैयारी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए है। अब पार्टी का जनाधार बढ़ा और प्रत्याशियों की पूरी सूची भी तैयार है। जरूरत पडऩे पर छोटे दलों भी साथ लाया जाएगा। पांडेय ने कहा कांग्रेस पैराशूट नेताओं से परहेज करेगी। टिकट पार्टी के समर्पित नेताओं को दिए जाएंगे। वैसे नेता जो दिन रात पार्टी की सेवा में जुटे हैं। पांडेय ने कहा बिहार का चुनाव से देश में बड़े संदेश जाएंगे। हमारी पूरी कोशिश है किसी तरह से यहां से राजग का उखाड़ देने की।

 किया है।

भाजपा विरोधी दल एकजुट हो

उन्होंने कहा गठबंधन हुआ तो जिन सीटों पर हमारे प्रत्याशी होंगे उन सीटों के साथ सहयोगी दलों को जिताने में भी कांग्रेस की तैयारी काम आएगी। रही बात कितनी सीटें पार्टी को मिलेगी और कितने पर पार्टी को समझौता करना है यह तय करना प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी का काम है। उपेंद्र कुशवाहा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा यह कांग्रेस का विषय नहीं है, लेकिन पार्टी का मानना है कि जितने भी भाजपा विरोधी दल हैं वे सब एकजुट होकर चुनाव मैदान में जाएं।

chat bot
आपका साथी