Bihar Assembly Election 2020: चिराग के रुख में कभी नरमी, कभी गर्मी, अबकी एनडीए में बन रही बात

Bihar Assembly Election 2020 खबर यह भी है कि लोजपा के लिए अधिक सीटों का इंतजाम किया जा रहा है। लंबी चुप्पी के बाद चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। लोजपा के प्रति जदयू की तल्खी भी कम हुई है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:06 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: चिराग के रुख में कभी नरमी, कभी गर्मी, अबकी एनडीए में बन रही बात
लोजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान की फाइल फोटो।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Assembly Election 2020:  लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के रुख में आई नरमी के बाद उनके एनडीए में बने रहने की उम्मीद भी बढ़ गई है। खबर यह भी है कि लोजपा के लिए अधिक सीटों का इंतजाम किया जा रहा है। जल्द ही भाजपा और लोजपा के बीच सीटों के मसले पर बातचीत होगी। पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना से पहले ही विवाद सलट जाने का संकेत है। अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी होगी। मालूम हो कि लंबी चुप्पी के बाद चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। लोजपा के प्रति जदयू की तल्खी भी कम हुई है।

30 सीटों का प्रस्ताव दिया जा सकता

अबतक लोजपा के लिए अधिकतम 25 सीटों की पेशकश की जा रही थी। इसके अलावा राज्यपाल कोटे से भरी जाने वाली विधान परिषद की दो सीटें देने की भी चर्चा थी। लोजपा इस पर तैयार नहीं थी। बदली स्थिति में लोजपा को विधानसभा की 28 सीटें दी जा सकती हैं। परिषद की दो सीटें इसके अतिरिक्त होंगी। यानी लोजपा को कुल 30 सीटों का प्रस्ताव दिया जा सकता है। 2015 के विधानसभा चुनाव में उसे 42 सीटें दी गई थीं। सिर्फ दो पर जीत हुई। एनडीए में सीटों पर अंतिम फैसले से पहले नए दोस्त का भी इंतजार किया जा रहा है। ये महागठबंधन से आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि नए दोस्त को विधानसभा की सीटें कम दी जाएंगी। लेकिन, दूसरे माध्यम से कमी की भरपाई कर दी जाएगी। बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव में नए दोस्त का समायोजन हो सकता है।

बता दें कि लोजपा और जदयू के बीच बढ़ती तल्‍खी के बाद लोजपा ने पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। जदयू ने भी साफ कह दिया था कि उसका गठबंधन भाजपा से है। लोजपा अलग चुनाव लड़ने के लिए स्‍वतंत्र है। इस बीच भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के पटना अाने के बाद जदयू और लोजपा के तेवर में नरमी आई थी।

chat bot
आपका साथी