विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर ने किया पौधारोपण

फोटो फाइल 05 ईएनडी 101 जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:32 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर ने किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूर्वी दिल्ली की महापौर अंजू कमलकांत ने उद्योग सदन स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में पौधारोपण किया। इस मौके पर नेता सदन निर्मल जैन, स्थायी समिति चेयरमैन संदीप कपूर, उद्यान सेवा समिति की चेयरपर्सन जुगनू चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त विजय बिधूड़ी के अलावा निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि आज के समय में हम ग्लोबल वार्मिंग, तेजी से बदलते जलवायु परिवर्तन, प्रदूषित वातावरण से जूझ रहे हैं। यह अवश्य है लॉकडाउन में स्थिति बेहतर हुई है लेकिन अब फिर से हालात उसी तरह होने लगे हैं। ऐसे समय में विश्व पर्यावरण दिवस वास्तव में ये अहसास दिलाता है कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं बेहतरी के लिए कार्य करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। महापौर ने लोगों से अपील की कि सभी क्षेत्रवासी एक निश्चित अंतराल पर पौधा अवश्य लगाएं जिससे कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित पर्यावरण दे सकें।

chat bot
आपका साथी