क्रिश्चियन मिशेल की हालत पर नजर रख रहे हैं चिकित्सक

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले में आरोपित तथा तिहाड़ जेल संख्या एक में बंद क्रिश्चियन मिशेल की हालत पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:07 PM (IST)
क्रिश्चियन मिशेल की हालत पर नजर रख रहे हैं चिकित्सक
क्रिश्चियन मिशेल की हालत पर नजर रख रहे हैं चिकित्सक

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाले में आरोपित तथा तिहाड़ जेल संख्या एक में बंद क्रिश्चियन मिशेल की हालत पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। अब उसने जेल में हल्के आहार का सेवन शुरू कर दिया है। उसे फल, जूस, नारियल पानी दिया जा रहा है। उसे ग्लूकोज भी दी जा रही है।

बता दें कि मिशेल 25 नवंबर से भूख हड़ताल पर है। जेल सूत्रों का कहना है कि उसने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने कहा था कि वह जेल से बाहर निकले, इसके लिए इस मामले में ब्रिटिश सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। ब्रिटेन की सरकार को इस बाबत भारत सरकार से बात करनी चाहिए। उसने कहा कि जब तक उसे पत्र का जबाव नहीं मिल जाता, तब तक वह भूख हड़ताल पर ही रहेगा।

chat bot
आपका साथी