दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर भी सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया गया है। फिलहाल जोखिम वाले देशों में शामिल दक्षिण अफ्रीका से आ रहे यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:23 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य
दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर भी सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया गया है। फिलहाल जोखिम वाले देशों में शामिल दक्षिण अफ्रीका से आ रहे यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के बाद ही छोड़ा जा रहा है। सुकून की बात यह है कि अभी तक मिले जांच नतीजे में किसी भी यात्री के संक्रमित होने की बात सामने नहीं आई है।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से नई दिल्ली के लिए फिलहाल सीधी उड़ान सेवा नहीं है। अभी यात्रियों को केवल कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिल रही है। अधिकांश विमान संयुक्त राज्य अमेरिका होते हुए यहां पहुंच रहे हैं। इससे सतर्कता के मामले में काफी सहूलियत मिल रही है। क्योंकि जो यात्री दक्षिण अफ्रीका से आइजीआइ पहुंच रहे हैं, उन्हें यहां से पहले अन्य देश में स्वास्थ्य निगरानी की पूरी प्रक्रिया से गुजरना होता है। ऐसे में गलती की गुंजाइश कम होती है। बावजूद यहां आइजीआइ पर दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। इसके बाद सात दिनों के लिए यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। सात दिनों के दौरान कोरोना से जुड़ा कोई लक्षण नजर आए तो यात्री को 14 दिन के बाद फिर से जांच करानी होगी। जांच के नतीजों से नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र को अवगत कराना होगा। यात्री को आठवें दिन जांच करानी होगी, नतीजों में उन्हें असंक्रमित पाया गया हो, तो भी उन्हें आगामी 14 दिनों तक अपने स्वास्थ्य पर स्वयं नजर रखनी होगी। यह भी कहा गया है कि जो यात्री संक्रमित पाए जाएंगे, उसके जीनोम सिक्वेंसिग का भी पता किया जाएगा ताकि यह पता किया जा सके कि वायरस के किस वैरिएंट से संक्रमण हुआ है।

chat bot
आपका साथी