दो महीने में 37 बार हुआ खाते से ट्रांजेक्शन, बुजुर्ग को नहीं लगी भनक

विकासपुरी इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को कोई गिरोह लगातार निशाने पर ले रहा है। 25 मई को विकासपुरी थाना में दर्ज हुए दो मामलों में बुजुर्ग महिलाओं की ओर से अपनी पीड़ा को बयां किया गया है। एक बुजुर्ग महिला को तो बदमाश लंबे समय से ठगी का शिकार बना रहे थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। बदमाश उनके खाते से लाखों रुपए उड़ा ले गए। वहीं दूसरे मामले में बुजुर्ग महिला के साथ एक बदमाश ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। दोनों ही मामलों में पुलिस तहकीकात में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:05 AM (IST)
दो महीने में 37 बार हुआ खाते से ट्रांजेक्शन, बुजुर्ग को नहीं लगी भनक
दो महीने में 37 बार हुआ खाते से ट्रांजेक्शन, बुजुर्ग को नहीं लगी भनक

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : विकासपुरी इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को कोई गिरोह लगातार निशाने पर ले रहा है। 25 मई को विकासपुरी थाना में दर्ज हुए दो मामलों में बुजुर्ग महिलाओं की ओर से अपनी पीड़ा को बयां किया गया है। एक बुजुर्ग महिला को तो बदमाश लंबे समय से ठगी का शिकार बना रहे थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। बदमाश उनके खाते से लाखों रुपए उड़ा ले गए। वहीं दूसरे मामले में बुजुर्ग महिला के साथ एक बदमाश ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। दोनों ही मामलों में पुलिस तहकीकात में जुटी है।

पहले मामले में 91 वर्ष की एक महिला जो दिल्ली सरकार के विद्यालय से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका हैं, ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके खाते बदमाशों ने पिछले दो महीने के दौरान तीन लाख 60 हजार रूपए उड़ा लिए। बदमाशों ने यह रकम उनके एटीएम कार्ड का क्लोन करने के बाद उड़ाया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वे पेंशन की रकम समय-समय पर अपने खाते से निकालती रहती हैं। रकम निकालने के लिए वे समय समय पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन पिछले दो महीने के दौरान उनके खाते से एक दो नहीं, बल्कि 37 बार ट्रांजेक्शन किया गया, और उन्हें इसका पता नहीं चला। इस बीच खाते से पैसे निकलते रहे, लेकिन मोबाइल पर कोई संदेश नहीं आया। आखिर में उन्होंने अपनी पीड़ा पुलिस से बयां की, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ।

वहीं दूसरे मामले में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक बदमाश ने तब शिकार बनाया, जब वे एटीएम से पैसे निकालकर किसी को देने जा रही थी। जब वे जीजी 1 के गेट से थोड़ा अंदर गई तो एक युवक उन्हें मिला, जिसने कहा कि यह रास्ता नहीं जा रहा है, आप उस तरफ से जाओ। इस बीच महिला का ध्यान जैसे ही हटा, उस लड़के ने उनके हाथ से पर्स छीना और फरार हो गया। पर्स में नकदी के अलावा क्रेडिट कार्ड, एटीएम, चाबियां, मोबाइल, सीजीएचएस कार्ड रखे थे। बदमाश स्कूटी पर सवार था।

chat bot
आपका साथी