यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- चांदनी चौक मुख्य मार्ग पर वाहनों के प्रतिबंध को लेकर दी जानकारी जागरण संवाददाता नई दिल्ली
- चांदनी चौक मुख्य मार्ग पर वाहनों के प्रतिबंध को लेकर दी जानकारी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: परिवहन विभाग द्वारा चांदनी चौक मुख्य मार्ग, इससे जुड़े हुए मार्ग और इसके आसपास के मार्गों पर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक वाहनों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद शुक्रवार को इसे लेकर यातायात पुलिस की ओर से भी एडवाइजरी जारी कर दी गई। मध्य रेंज के यातायात पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को चांदनी चौक जाने के लिए मेट्रो और सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि उपराज्यपाल के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा सोमवार को आदेश जारी कर चांदनी चौक इलाके में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे के बीच वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। साथ ही कुछ वाहनों को इससे छूट दी गई है। हालांकि, आदेश में यातायात पुलिस उपायुक्त को आवश्यकतानुसार एक महीने के लिए इस व्यवस्था में बदलाव करने की छूट दी है।