उद्योग मंत्री जैन से मिले बवाना, नरेला के व्यापारी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कचरा फेंकने व कूड़ा जलाने के मामले में सील हुई बवाना और नरेला क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 08:33 PM (IST)
उद्योग मंत्री जैन से मिले बवाना, नरेला के व्यापारी
उद्योग मंत्री जैन से मिले बवाना, नरेला के व्यापारी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

कचरा फेंकने व कूड़ा जलाने के मामले में सील हुई बवाना और नरेला की 10 फैक्ट्रियां जल्द डी-सील की जाएंगी। उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन

ने इस बारे में आदेश दिए हैं।

बवाना और नरेला के फैक्ट्री मालिक सोमवार को आप ट्रेंड विंग के संयोजक और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप प्रभारी बृजेश गोयल के साथ उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन से मिले थे। दिल्ली सचिवालय में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने बवाना में आठ और नरेला में दो फैक्ट्रियों को पर्यावरण विभाग के निर्देश पर दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम (डीएसआइआइडीसी) द्वारा सील करने का मामला रखा गया। इस संबंध में बवाना मेनुफैक्चर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गोयल ने कहा कि दस फैक्ट्रियों को कचरा फेंकने या जलाने के नाम पर सील कर दिया गया, लेकिन इसकी सूचना भी मंत्री को नहीं दी गई। मंत्री ने बैठक में मौजूद डीएसआइआइडीसी के अधिकारियों को इन्हें डी-सील करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा 66 फैक्ट्री की लीज रद करने के मामले में मंत्री ने एक माह का समय देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी हलफनामा देकर भुगतान करने की बात करता है तो उसे एक माह का समय देना चाहिए और इसके लिए अधिकारी उपराज्यपाल से चर्चा करें। इसके अलावा पानी की समस्या को दूर करने के लिए फैक्ट्री को फ्री होल्ड करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही लीज पर लगने वाले 18 फीसद ब्याज को कम करने की दिशा में मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस दिशा में काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि इसे जल्द कम कर व्यापारियों को राहत दी जाए। वहीं बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। बवाना में 16500 फैक्ट्री हैं और सोमवार को करीब 500 फैक्ट्री मालिक मंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या को सुनने के बाद मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को आदेश दिए हैं। हमें उम्मीद है कि व्यापारियों को जल्द राहत मिल जाएगी। इस मौके पर आप के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, रामचंद्र, अजेश यादव आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी