जवानों के खून से सनी मिट्टी सुना रही वीर गाथा

किशन कुमार, नई दिल्ली प्रगति मैदान में लगे 3

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:51 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:51 PM (IST)
जवानों के खून से सनी मिट्टी सुना रही वीर गाथा
जवानों के खून से सनी मिट्टी सुना रही वीर गाथा

किशन कुमार, नई दिल्ली

प्रगति मैदान में लगे 38वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पवेलियन में लोग 1965 में पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में शहीद जवानों के खून से सनी मिट्टी को नमन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां जवानों के रक्त के साथ ही उनके हथियार भी प्रदर्शित किए गए हैं। पवेलियन में लोगों को 65 के युद्ध के बारे में जानकारी मिल रही है।

तारीख- 9 अप्रैल, 1965, स्थान- गुजरात का कच्छ स्थित सरदार पोस्ट। रोजाना की तरह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दूसरी बटालियन की दो कंपनियों के लगभग 200 जवान पूरी मुस्तैदी से देश की सुरक्षा में तैनात थे। तभी पाकिस्तानी सेना ने हमला बोल दिया। दुश्मन भारतीय जवानों के क्वार्टर में घुस गए। हमला करने के बाद दुश्मन यह सोचकर वापस जाने लगे कि सभी जवान मारे जा चुके हैं। लेकिन, दुश्मन जैसे ही बाहर निकले, सरदार पोस्ट पर तैनात जवानों ने मशीनगनों से दुश्मनों पर हमला बोल दिया। 12 घंटे तक जवान सरदार पोस्ट पर दुश्मनों से भिड़ते रहे। इस दौरान दुश्मनों ने तीन बार पोस्ट को पार करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके और घुटने टेक दिए। इस युद्ध में पाकिस्तान के 34 जवान मारे गए और चार पाकिस्तानी जवानों को जेल भेज दिया गया। युद्ध में सीआरपीएफ के छह जवान शहीद हुए थे। जहां वह घायल होकर गिरे थे, वहां की मिट्टी पर उनका खून बहा था। वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सीआरपीएफ ने शहीदों के खून से सनी उस मिटट्ी को पवेलियन में रखा है। पवेलियन में आने वाला हर व्यक्ति जवानों की वीरगाथा जानने के बाद इस मिट्टंी को नमन कर रहा है। हथियारों को देख रोमांचित हो रहे लोग

सीआरपीएफ के पवेलियन में दुश्मनों के दांत खट्टें करने के लिए सीआरपीएफ में शामिल किए गए विदेशी हथियारों को देख लोग रोमांचित हो रहे हैं। इसमें बेल्जियम से इंपोर्ट की गई मिनीमी गन खास है, जिसे हाल ही में सीआरपीएफ के दस्ते में शामिल किया गया है। जिसका वजन साढ़े आठ किलो है व मारक क्षमता चार किलोमीटर तक है। इसी के साथ आस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्टल-19 भी लोगों का ध्यान खींच रही है। इसके अलावा एके श्रेणी की गन देखकर भी लोग रोमांचित हो रहे हैं। इसमें एक बार ट्रिगर दबाने पर तीस राउंड फायर होते हैं। इसके अलावा मोर्टार आदि भी प्रदर्शित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी