मेरी सहेली मुहिम से महिला यात्रियों को दिला रहे सुरक्षित यात्रा का भरोसा

महिलाओं की रेल यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मेरी सहेली मुहिम चला रहा है। आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर इस मुहिम के तहत महिला आरपीएफ अधिकारी टीम के साथ अकेले सफर कर रही महिलाओं से रूबरू हो रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:37 PM (IST)
मेरी सहेली मुहिम से महिला यात्रियों को दिला रहे सुरक्षित यात्रा का भरोसा
मेरी सहेली मुहिम से महिला यात्रियों को दिला रहे सुरक्षित यात्रा का भरोसा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:

महिलाओं की रेल यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) 'मेरी सहेली मुहिम' चला रहा है। आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर इस मुहिम के तहत महिला आरपीएफ अधिकारी टीम के साथ अकेले सफर कर रही महिलाओं से रूबरू हो रही हैं। उनको बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थिति महसूस होने और जरूरत पड़ने पर वह 182 नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकती हैं। निश्चित रूप से अगले स्टेशन पर मदद मिलेगी।

कोरोना संक्रमण काल की वजह से ट्रेनों में सीमित यात्री सफर कर रहे हैं। केवल आरक्षित टिकट पर यात्रा की इजाजत है। इसकी वजह से ट्रेन ही नहीं स्टेशनों पर चहल-पहल कम है। अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को डर न लगे, इसके लिए मेरी सहेली अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोचों में गश्त बढ़ाई गई है। त्योहारों का वक्त है। ऐसे में रात के वक्त ट्रेनों में निगरानी ज्यादा की जा रही है।

chat bot
आपका साथी