एक नजर

नहीं प्राइवेट कंपनियों को बढ़ावा भारतीय मजदूर संघ ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार का डीटीसी की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान नहीं है। जबकि क्लस्टर सेवा के तहत प्राइवेट बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में दिल्ली परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे को लेकर दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी से मिला। मजदूर संघ ने उनसे मांग की है कि डीटीसी का निजीकरण होने से बचाएं तथा अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करवाने में मदद करें। डीटीसी का बेड़ा बढ़ाया जाए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:48 PM (IST)
एक नजर
एक नजर

डीटीसी पर ध्यान नहीं, प्राइवेट कंपनियों को बढ़ावा

भारतीय मजदूर संघ ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार का डीटीसी की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान नहीं है। जबकि क्लस्टर सेवा के तहत प्राइवेट बस कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है जो एक तरह से डीटीसी का निजीकरण है। मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में दिल्ली परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे को लेकर दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी से मिला। मजदूर संघ ने उनसे मांग की है कि डीटीसी को बदहाल होने से बचाएं तथा अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करवाने में मदद करें। डीटीसी का बेड़ा बढ़ाया जाए। दिल्ली परिवहन मजदूर संघ के महामंत्री कैलाश चंद्र मलिक ने बताया किद सांसद बिधूड़ी ने आश्वासन दिया है कि उपराज्यपाल से मिलकर समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे। संघ के एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ने बाहरी दिल्ली से भाजपा सासंद हंसराज हंस को भी डीटीसी की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में दिल्ली परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष बालादत शर्मा जी भी मौजूद थे। कैलाश चंद्र मलिक ने बताया कि उनका संगठन दिल्ली से सभी सांसदों से डीटीसी को बचाने की गुहार लगाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल से भी मुलाकात की जाएगी।

chat bot
आपका साथी