पार्क में जब्त रेहड़ी के लोहे का होगा इस्तेमाल

रेहड़ीवालों के आत्मनिर्भरता बनने के राह में निगमकर्मी रोड़ा नहीं बनेंगे जब तक रेहड़ी चालकों की वजह से यातायात बाधित न हो। जरूरत पड़ी तो भी नहीं होने देंगे। इसके लिए निगम के कर्मी बीच के रास्ता निकालेंगे। इनके खड़ा करने के लिए जगह भी चिन्हित करेंगे और इन्हें पहचान पत्र भी मुहैया करांएगे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन में रेहड़ीवालों की धरपकड़ भी नहीं होगी। रेड करने की किसी तरह की योजना को भी नजफगढ़ नगर निगम जोन ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM (IST)
पार्क में जब्त रेहड़ी के लोहे का होगा इस्तेमाल
पार्क में जब्त रेहड़ी के लोहे का होगा इस्तेमाल

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : रेहड़ी वालों के आत्मनिर्भरता बनने के राह में निगमकर्मी रोड़ा नहीं बनेंगे, जब तक रेहड़ी चालकों की वजह से यातायात बाधित न हो। इसके लिए निगम के कर्मी बीच का रास्ता निकालेंगे। इनके लिए जगह भी चिन्हित करेंगे और इन्हें पहचान पत्र भी मुहैया करांएगे। दक्षिणी दिल्ली निगम के नजफगढ़ जोन में रेहड़ी वालों की धरपकड़ भी नहीं होगी। रेड करने की किसी तरह की योजना को भी नजफगढ़ नगर निगम जोन ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अब नगर निगम नजफगढ़ जोन के परिसर को जब्त उन रेहड़ियों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई है ताकि बारिश के दौरान ये सड़ गल कर समस्या न पैदा करे और खाली जगह का उपयोग जोन के अन्य कार्यो के लिए किया जा सके। नजफगढ़ जोन में जितने भी रेहड़ी पकड़े गए हैं और लावारिस खड़े हैं, इन्हें अब तक निलाम किया जाता रहा है अब इसके लोहे का इस्तेमाल द्वारका में प्रस्तावित भारत वंदना पार्क में होगा। इसमें लगे लोहे का इस्तेमाल किया जाएगा।

दैनिक जागरण से बातचीत में ईशापुर वार्ड की पार्षद और दक्षिणी पश्चिमी नगर निगम के नजफगढ़ जोन की अध्यक्ष सुमन डागर ने कहा कि रेहड़ी वालों को सड़क से उठाकर फेंकने और उनका सामान जब्त करने की मंशा नहीं है। अभी तक जब्त रेहड़ी को बंद कर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता था। जो अपनी रेहड़ी नहीं ले जा पाते थे वह नगर निगम निलाम कर देता था। अब निलाम नहीं होंगे, विकास के कार्यो में इनका उपयोग किया जाएगा। जोन में जहां जहां लावारिस रेहड़ी होगी भारत वंदना पार्क में भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी