जनता के लिए पूरी मेहनत से करना है काम : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तीनों एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रेम चौहान को नगर निगम दक्षिणी का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इसी तरह मनोज कुमार त्यागी उर्फ बॉबी को नगर निगम पूर्वी और विकास गोयल को नगर निगम उत्तरी का नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रेम चौहान नगर निगम दक्षिणी स्थित दक्षिणपुरी के वार्ड 74एस से पार्षद हैं जबकि मनोज कुमार त्यागी उर्फ बॉबी नगर निगम पूर्वी स्थित खजूरी खास के वार्ड संख्या 63ई से पार्षद हैं। विकास गोयल नगर निगम उत्तरी स्थित वजीरपुर के वार्ड 72 से पार्षद हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी की राजनैतिक मामलों की समिति के सदस्य दुर्गेश पाठक ने बताया कि पार्टी ने सभी पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं की सर्वसम्मति से तीनों एमसीडी के लिए एक-एक नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए चुना है। उन्होंने कहा किएमसीडी में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:19 PM (IST)
जनता के लिए पूरी मेहनत से करना है काम : केजरीवाल
जनता के लिए पूरी मेहनत से करना है काम : केजरीवाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल अपने बधाई संदेश में भी कार्यकर्ताओं को जनता के लिए काम करने का संदेश दे देते हैं। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित किए गए तीनों नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को बधाई दी। साथ ही उन्होंने दिलीप पांडेय के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा कि जनता के लिए पूरी मेहनत से काम करना है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से तीनों नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि तीनों निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता के काम नहीं होते हैं। ऐसे माहौल में हमें लोगों के लिए काम करना है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तीनों एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रेम चौहान को नगर निगम दक्षिणी का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इसी तरह मनोज कुमार त्यागी उर्फ बॉबी को नगर निगम पूर्वी और विकास गोयल को नगर निगम उत्तरी का नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है।

chat bot
आपका साथी