जिला प्रशासन ने मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण

आर्थिक रूप से कमजोर लोग कोरोना संक्रमण से बचे रहें इसके लिए प्रशासन एक ओर इनके बीच जहां जागरूकता अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर इन्हें निश्शुल्क मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 09:30 PM (IST)
जिला प्रशासन ने मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण
जिला प्रशासन ने मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : आर्थिक रूप से कमजोर लोग कोरोना संक्रमण से बचे रहें, इसके लिए प्रशासन एक ओर इनके बीच जहां जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर इन्हें निश्शुल्क मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहा है। शनिवार को पश्चिमी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेद्र कुमार ने केशोपुर इलाके में 1500 सैनिटाइजर और 1800 मास्क का वितरण किया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट ऑफिसर मोहित शर्मा समेत उनकी टीम मौजूद रही।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा रही है। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया था। साथ ही जो लोग अपने गांव जाना चाहते थे, उन्हें सुरक्षित गांव पहुंचाया गया। आज के समय में मास्क पहनना बहुत जरूरी है। ऐसे में जिला प्रशासन जगह-जगह जाकर मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जा रहा है। आगे भी इस तरह का अभियान इलाके में चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी