आजादी के बाद तेजी से हुआ देश का विकास : चौधरी

राज्य ब्यूरो नई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद देश ने बड़ी तेजी से विकास किया है। फिर चाहे मंगलयान भेजना हो या भारत को विश्व की चौथे नंबर की सैन्य शक्ति बनाना हो यह सब कार्य कांग्रेस के शासन में हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:46 PM (IST)
आजादी के बाद तेजी से हुआ देश का विकास : चौधरी
आजादी के बाद तेजी से हुआ देश का विकास : चौधरी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद देश ने बड़ी तेजी से विकास किया है। फिर चाहें मंगलयान भेजना हो या भारत को विश्व की चौथे नंबर की सैन्य शक्ति बनाना हो, यह सब कार्य कांग्रेस के शासन में हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश के लोगों की रोटी, कपड़ा और मकान को हमेशा सुरक्षित रखा गया। चौधरी शनिवार सुबह पार्टी कार्यालय में 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें याद दिलाता है कि किस प्रकार कांग्रेस के नेताओं ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। जब-जब जरूरत पड़ी तो उन्होंने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपनी जान तक गंवा दी। चाहें भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हों या भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, हमारे इन नेताओं ने देश की एकता को बरकरार रखने के लिए शहादत दी है। आजादी के पश्चात अरुणा आसफ अली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रथम अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के वक्त मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में तिरंगा फहराकर भारत छोड़ो का नारा लगाया था।

ध्वजारोहण समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, चांदनी चौक जिला अध्यक्ष मोहम्मद उम्मान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। खास बात यह है कि इस साल प्रदेश कार्यालय के अतिरिक्त भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी 272 ब्लॉक और वार्डो में तिरंगा फहराया।

chat bot
आपका साथी