रात में दूधिया रोशनी के बीच अभ्यास कर सकेंगे तीरंदाज

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली विवेक विहार स्थित यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के तीरंदाजी केंद्र (आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:42 PM (IST)
रात में दूधिया रोशनी के बीच अभ्यास कर सकेंगे तीरंदाज
रात में दूधिया रोशनी के बीच अभ्यास कर सकेंगे तीरंदाज

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: विवेक विहार स्थित यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के तीरंदाजी केंद्र (आर्चरी सेंटर) में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से 60 लाख रुपये की लागत से हाई मास्ट फ्लड लाइट लगाई जा रही है। इसके बाद सेंटर में शेड लगाने का काम शुरू हो जाएगा, ताकि सूरज की तपिश से बचकर तीरंदाज अभ्यास कर सकें।

यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के सचिव कर्नल नवाब सिंह ने बताया कि जल्द तीरंदाजी केंद्र दूधिया रोशनी से जगमग होगा। डीडीए के प्रयास से अब खिलाड़ी रात में भी तीरंदाजी का अभ्यास कर सकेंगे। इस केंद्र से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जो देश में यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के साथ देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। कांप्लेक्स के खिलाड़ियों की डीडीए की ओर से हर स्तर पर मदद की जा रही है, ताकि अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस केंद्र के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

डीडीए पूर्वी विभाग से सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि तीरंदाजी केंद्र में लाइट को लेकर काफी समय से मांग आ रही थी। पूरे केंद्र में हाई मास्ट फ्लड लाइट के छह पोल लगाए गए हैं। हर पोल पर 14 लाइट लग रही हैं। अब खिलाड़ी दिन के साथ रात में भी दूधिया रोशनी के बीच अभ्यास कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी