शारीरिक दूरी का पालन कर लोगों ने किया पौधारोपण

फोटो संख्या - 5 ईएनडी 60

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:16 AM (IST)
शारीरिक दूरी का पालन कर लोगों ने किया पौधारोपण
शारीरिक दूरी का पालन कर लोगों ने किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरोना से बचाव करते हुए यमुनापार के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण प्रेमियों ने शारीरिक दूरी का पालन कर पौधारोपण किया। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विवेक विहार वार्ड में पूर्वी दिल्ली नगर निगम से पूर्व उपमहापौर व पार्षद संजय गोयल ने शारीरिक दूरी का पालन कर पौधारोपण किया। संजय गोयल ने कहा कि हमारे देश में जहां पौधारोपण का कार्य होता है वहीं नीम ,पीपल ,आंवला, बरगद आदि पेड़ की पूजा भी की जाती है। इस मौके पर राकेश वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, विजयपाल सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहें।

वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम उद्यान विभाग की अध्यक्ष जुगनू संजय चौधरी ने समाज के सभी पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकल घड़ोली वार्ड में पौधारोपण किया। चौधरी ने सबसे अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधें लगाए। रोहतास नगर वार्ड में पार्षद सुमन लता नागर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शारीरिक दूरी बनाकर पौधारोपण किया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर वार्ड को सैनिटाइज कराया। इस मौके पर विधायक जितेंद्र महाजन ने कहा कि पौधों से ही पर्यावरण साफ रह सकता है इस मौके पर धर्मवीर नागर, हरिओम विश्वकर्मा, राजेश सिंह, मनोज राणा, अशोक जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें। घोंडली वार्ड में पार्षद दीपक मल्होत्रा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। पार्षद दीपक मल्होत्रा ने कहा कि इस वर्ष देश बहुत बड़ी परेशानी से गुजर रहा है कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में कोहराम मचा रखा है। वार्ड को निगम द्वारा सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडावली पार्षद शशि चांदना ने पूर्वी नगर निगम के उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर तिकोना पार्क में पौधारोपण किया। अशोक नगर वार्ड में पार्षद रीना महेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय जनता से हर घर के बाहर पौधा लगाने की अपील की। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद रमेश पंडित ने कृष्णा नगर से पूर्व पार्षद व गुरुचरण सिंह राजू ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। रमेश पंडित ने मेरी दिल्ली हरी भरी दिल्ली, आओ वृक्ष लगाये, हरियाली में खुशहाली आदि संदेशों से जागरूकता संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर वीरेंद्र त्यागी, बी पी शर्मा, नरेश चड्डा, अशोक चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहें।

chat bot
आपका साथी