युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

बिदापुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद आरोपित मौके से गोली चलाते हुए फरार हो गए। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना देकर निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल शख्स ने कुछ नाम भी बताए हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल का नाम विजय है। विजय अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है। विजय पर हमला तब किया गया जब वह एक दुकान के बाहर खड़ा था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि चाकू से वार करने से पहले विजय को पहले पीटा गया। पुलिस के अनुसार हमला क्यों किया गया इस बात का पता लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 08:58 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:58 PM (IST)
युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

जासं पश्चिमी दिल्ली : बिदापुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद आरोपित मौके से गोली चलाते हुए फरार हो गए। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना देकर निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल शख्स ने कुछ नाम भी बताए हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल का नाम विजय है। विजय अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है। विजय पर हमला तब किया गया, जब वह एक दुकान के बाहर खड़ा था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि चाकू से वार करने से पहले विजय को पहले पीटा गया। पुलिस के अनुसार हमला क्यों किया गया, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी