कोरोना संक्रमित आने पर घर-घर सैनिटाइजेशन करेगा निगम

- दक्षिणी निगम ने दिए आदेश संक्रमित का घर करें सैनिटाइज - जिलाधिकारी से रिपोर्ट मिलने प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:24 PM (IST)
कोरोना संक्रमित आने पर घर-घर सैनिटाइजेशन करेगा निगम
कोरोना संक्रमित आने पर घर-घर सैनिटाइजेशन करेगा निगम

- दक्षिणी निगम ने दिए आदेश, संक्रमित का घर करें सैनिटाइज

- जिलाधिकारी से रिपोर्ट मिलने पर घर किया जाएगा सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिणी निगम के अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) की उच्चस्तरीय बैठक में डोर टू डोर सैनिटाइजेशन का फैसला हुआ है। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी से कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सूचना मिलने पर सभी उप स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमित के घर का सैनिटाइजेशन करें। इससे उनके परिवार के दूसरे लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

दक्षिणी निगम के नेता सदन नरेंद्र चावला ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है कि संक्रमित व्यक्ति को दूसरे लोगों से अलग किया जाए। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति को घर में दूसरे लोगों से अलग रहना चाहिए या फिर सरकार द्वारा निर्धारित आइसोलेशन सेंटर में जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष की तरह डोर टू डोर सैनिटाइजेशन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए निगम मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है।

एक लाख से ज्यादा हुआ टीकाकरण : उत्तरी दिल्ली के बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी एक लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर दिया है। निगम के अनुसार अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु के 37 हजार 518 लोगों को, तो वहीं 45-60 वर्ष के 36,363 लोगों को टीका लगाया जा चुका। इसमें 25 हजार 513 फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं हैं के साथ ही छह हजार 210 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी निगम में 48 टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी