निकाली शोभा यात्रा, हर तरफ दिखा उल्लास

मधु विहार वार्ड में सुबह से लेकर शाम तक इलाका जय श्रीराम के नारे से गूंजता रहा। यहां पर पूर्व निगम पार्षद पवन राठी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:11 AM (IST)
निकाली शोभा यात्रा, हर तरफ दिखा उल्लास
निकाली शोभा यात्रा, हर तरफ दिखा उल्लास

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :मधु विहार वार्ड में सुबह से लेकर शाम तक इलाका जय श्रीराम के नारे से गूंजता रहा। यहां पर पूर्व निगम पार्षद पवन राठी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम दरबार के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शारीरिक दूरी का खयाल रखते हुए राम भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। पवन राठी ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम के झंडे के साथ लोग इसमें शरीक हो रहे थे। यह यात्रा राजापुरी मार्केट, विश्वास पार्क, सोम बाजार मार्केट, 25 फुटा रोड होते हुए निकाली गई थी। इस दौरान जगह-जगह पर लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। हर जगह उल्लास ही उल्लास नजर आ रहा था। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम सभी इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। शोभा यात्रा जब सड़कों से गुजर रही थी तो लोग अपने घरों, दुकानों से बाहर निकलकर यात्रा का स्वागत करने में जुटे हुए थे। हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान छाई हुई थी।

chat bot
आपका साथी