सेवा भारती ने वितरित किए तुलसी के पौधे

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली सेवा भारती पूर्वी विभाग एवं तुलसी सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:19 AM (IST)
सेवा भारती ने  वितरित किए तुलसी के पौधे
सेवा भारती ने वितरित किए तुलसी के पौधे

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:

सेवा भारती पूर्वी विभाग एवं तुलसी सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर न्यू लॉयलपुर कॉलोनी में तुलसी के पौधे का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सेवा भारती पूर्वी विभाग की सहमंत्री राजश्री आहूजा ने इस मौके पर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार आयुर्वेद ही है। जिसमें तुलसी का अपना बहुत बड़ा महत्व है। प्रत्येक घर में तुलसी पहुंचे, ऐसा सेवा भारती का लक्ष्य है। आहूजा ने कहा कि भारतीय परंपराओं में पर्यावरण सुरक्षा के सभी सूत्र विद्यमान हैं, जिसे समाज ने भुला दिया था लेकिन इस महामारी ने यह बता दिया है कि हमें पुरातन की ओर लौटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संकल्प लें कि हम अपने- अपने जिलों में बैठक कर पर्यावरण के बारे में चर्चा करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता 20 परिवारों को संकल्प कराएं कि कैसे ऊर्जा का संरक्षण कर सौर ऊर्जा का उपयोग करना है। घरेलू कचरे में कमी करना एवं गीले कचरे का उपयोग खाद के रूप में करना, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना, जल संरक्षण करना, जल की बर्बादी नहीं करना, गमले से लेकर पार्कों में पौधे लगाना, पक्षियों को दाना व पानी देना। सेवा भारती केंद्र की शिक्षिका अर्चना तिवारी ने वृंदावन यात्रा समिति की अध्यक्ष शिखा मग्गों, सरदार मनजीत सिंह, सेवा भारती पूर्वी दिल्ली विभाग अध्यक्ष रवि रस्तोगी, मंत्री विनोद जैन, अखंड भारत मोर्चा के संदीप आहूजा ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी