विशेष: जवान से किसान तक की भूमिका निभाएगा दो फुट का स्वदेशी रोबोट

धनंजय मिश्रानई दिल्ली मात्र दो फुट का स्वदेशी रोबोट देश के किसानों और सेना के जव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 10:08 PM (IST)
विशेष: जवान से किसान तक की भूमिका निभाएगा दो फुट का स्वदेशी रोबोट
विशेष: जवान से किसान तक की भूमिका निभाएगा दो फुट का स्वदेशी रोबोट

धनंजय मिश्रा,नई दिल्ली :

मात्र दो फुट का स्वदेशी रोबोट देश के किसानों और सेना के जवानों की बखूबी भूमिका निभाएगा। एक स्वदेशी कंपनी द्वारा तैयार यह रोबोट दुश्मनों का सफाया करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों को चलाएगा तो साथ में किसानों की मदद के लिए खेतों की जुताई, बुआई आदि भी करेगा। खास बात यह है यह सारे काम किसान और जवान रिमोट से काफी अधिक दूरी से करा सकते हैं। कंपनी ने इस रोबोट को रायनों यूजीवी नाम दिया है। यूजीवी का मतलब है मानव रहित वाहन। इस रोबोट का इस्तेमाल देश के किसान कर रहे हैं अब सेना ने भी इसको लेकर दिलचस्पी दिखाई है। इसके मद्देनजर इसका प्रशिक्षण चल रहा है। नोएडा स्थित डीटाउन रोबोटिक्स कंपनी ने इसे बनाया है। कंपनी के चार निदेशकों में एक मानस उपाध्याय के मुताबिक, कृषि से संबंधित कामों में लोगों की संख्या अधिक लगती है। ऐसे में किसानों का अधिक व्यय होता है। किसान यदि ट्रैक्टर से भी काम करता है तो ट्रैक्टर चलाने के लिए चालक की जरूरत होती है साथ ही बहुत सारा ईंधन भी लगता है। ऐसे में किसानों की मदद के लिए रायनों यूजीवी नाम का ये रोबोट वर्ष 2020 में बनाया गया था। यह किसानों की ट्रैक्टर की तरह मदद कर सकता है। कृषि से संबंधित जो उपकरण ट्रैक्टर में लगा कर कार्य किए जाते हैं यह रोबोट उन उपकरणों की मदद से कृषि का काम कर सकता है। इसके अलावा हर मौसम में इससे कार्य लिया जा सकता है। इसी तरह की मदद यह सीमा पर देश के जवानों की भी कर सकता है। अत्याधुनिक हथियारों से लैंस होकर जवान इससे पांच किमी के दायरे में दुश्मन पर फायरिग कर सकते हैं साथ ही दुश्मनों पर नजर भी रख सकते हैं।

---------------- बाक्स 1

यह हैं इस रोबोट की खूबियां :

-एक बार चार्ज होने के बाद लगातार 12 घंटे तक लिया जा सकता है काम।

-हर प्रकार के साफ्टवेयर से की जा सकती है प्रोग्रामिग।

-अपनी सुविधा अनुसार लगाए जा सकते हैं उपकरण।

-पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है रोबोट, गोलियां का नहीं होगा असर, छोटे-मोटे ब्लास्ट का भी अधिक असर नहीं होगा।

-सिर्फ 5.5 लाख रुपये है कीमत

- - - - - - - - - - - - - - - -

बाक्स 2

कृषि कार्यों में इस तरह से ली जा सकती है मदद :

-ट्रैक्टर में लगने वाले सभी कृषि से संबंधित उपकरणों को चला सकता है।

-दो हजार किलो से अधिक के भार की ट्राली बड़े ही आसानी से खींच सकता है।

-जुताई, बुआई, खाद का छिड़काव कर सकता है।

-साफ्टवेयर की मदद से फसलों की जांच कर सकता है। इससे पता चलेगा की फसल में कीड़े तो नहीं लगे हैं।

-कृषि से संबंधित सभी साफ्टवेयर से प्रोग्रामिग की जा सकती है।

-एक बार साफ्टवेयर पर प्रोग्रामिग करने के बाद अपने आप कृषि से जुड़े सभी काम करेगा।

---------------

बाक्स 3 सेना की भी करेगा मदद -

-सभी तरह की बंदूकों से किया जा सकता है लैंस।

-पांच किलो मीटर तक के दायरें में दुश्मनों पर रखी जा सकती है नजर।

-पांच किलो मीटर की दूरी तय कर दुश्मन पर फायरिग कर आएगा वापस।

-सभी प्रकार के मौसम में कर सकता है काम।

-रात में भी दिन जैसे काम करेगा कैमरा।

-पांच किलो मीटर दूर होकर भी रिमोट से किया जा सकता है कंट्रोल।

-रिमोट से ही लक्ष्य पर निशाना साधा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी