सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के आरोप को झूठा बताया

राज्य ब्यूरो नई दिल्ली सौरभ भारद्वाज ने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा का यह आरोप झूठा और बेबु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:58 PM (IST)
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा 
के आरोप को झूठा बताया
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के आरोप को झूठा बताया

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: सौरभ भारद्वाज ने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा का यह आरोप झूठा और बेबुनियाद है कि चिराग दिल्ली की निगम पार्षद अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर रही हैं। यह उनका पुश्तैनी मकान है। करीब 60 से 65 गज का यह मकान है और उसमें से भी 30 से 35 गज में मकान का निर्माण किया जा रहा है और यह तीन मंजिल का बनाया गया है। यह लाल डोरा में है। इसके अंदर वैसे भी 70 गज के नीचे एमसीडी की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं इसी चिराग दिल्ली के अंदर दो बार भाजपा से निगम पार्षद राकेश कुलैया एक बार उनकी पत्नी भाजपा से निगम पार्षद रही हैं। उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा है। इनका मकान पांच मंजिल का सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया है। सीआर पार्क में भाजपा से निगम पार्षद सुभाष भड़ाना रहते हैं, उन्होंने कालकाजी के अंदर बकायदा सरकारी सड़क और पार्क को कब्जा करके फ्लैट बनाया है। सभी की जाच कर जो दोषी मिले, उस पर कार्रवाई हो।

chat bot
आपका साथी