तय रूट पर नहीं निकाली गई परेड, लोग हुए परेशान

जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की कई दौर की बैठक के बाद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:55 PM (IST)
तय रूट पर नहीं निकाली गई परेड, लोग हुए परेशान
तय रूट पर नहीं निकाली गई परेड, लोग हुए परेशान

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की कई दौर की बैठक के बाद ट्रैक्टर परेड को लेकर तय किए गए रूट पर सिर्फ किसान नेताओं के वाहन ही गुजरे। बाकी का काफिला संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आउटर रिग रोड पर गया। तय रूट के अनुसार ट्रैक्टर परेड को सिघु बार्डर से संजय गांधी ट्रांस्पोर्ट नगर से बवाना, कंझावला होते हुए औचंदी बार्डर पहुंचना था। लेकिन इस रूट पर किसान नेताओं के वाहनों के अलावा कुछ एक ट्रैक्टर सवार ही गए। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दरअसल, जो रूट परेड के लिए तय किए थे, उस रूट से जुड़े सभी रास्तों को पुलिस ने सोमवार को ही बंद कर दिया था। इन रास्तों पर आम लोगों की आवाजाही पूर्ण रूप से थी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर परेड को लेकर बंद किए रास्तों पर किसी को भी आने जाने नहीं दे रही थी। लोगों को कहना था कि जब इस रूट से नहीं निकाली जा रही है तो रास्ते बंद क्यों कर दिए गए। वहीं दूसरी ओर जिन-जिन चौराहों से परेड होकर निकलने वाली थी। वहां पर लोग परेड के आने का इंतजार करते रहे।

ट्रैक्टर परेड को बाहरी दिल्ली इलाके के दर्जनों गांव से होकर गुजरना था। ऐसे में गांव के रास्तों को पुलिस ने बंद कर दिए थे। लेकिन उपद्रवियों ने तय किए गए रूट पर न जाकर आउटर रिग रोड पर गए। लोगों का कहना है कि जब तय किए गए रूट पर परेड नहीं निकालनी थी तो पुलिस से बैठक कर रूट क्यों बनाया गया।

पूठ खूर्द गांव के रहने वाले प्रेम सागर ने बताया कि उपद्रवियों की मंशा सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता को परेशान करना ही है। सतबीर सिंह ने बताया कि किसानों के हित के नाम पर उपद्रव किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी