सड़क व नालियों का हो रहा निर्माण : नरेश बाल्यान

मानसून को देखते हुए उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में नालियों का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि मानसून से पहले सभी निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाए। इससे इलाके में जलभराव की समस्या का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा लंबित योजनाओं पर फिर से कार्य किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में एक अस्पताल व एलीवेटेड रोड प्रस्तावित हैं। कोरोना संकट से पहले इन योजनाओं पर काम शुरू किया गया था। यह बात विधायक नरेश बाल्यान ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:19 PM (IST)
सड़क व नालियों का हो रहा निर्माण : नरेश बाल्यान
सड़क व नालियों का हो रहा निर्माण : नरेश बाल्यान

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मानसून को देखते हुए उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में नालियों का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि मानसून से पहले सभी निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाए। इससे इलाके में जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा लंबित योजनाओं पर फिर से कार्य किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में एक अस्पताल व एलीवेटेड रोड प्रस्तावित है। कोरोना संकट से पहले इन योजनाओं पर काम शुरू किया गया था। यह बात विधायक नरेश बाल्यान ने कही।

उन्होंने कहा कि गांधी चौक व बुध बाजार में नालियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कें भी बनाई जा रही है। इससे बारिश के दौरान इलाके में जलभराव नहीं होगा। इसके अलावा विक्रांत चौक से लेकर नजफगढ़ ड्रेन तक नाला बनाने का कार्य चल रहा है। इससे बरसात का पानी सड़कों पर जमा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले नजफगढ़ रोड को भी दुरुस्त करने का कार्य किया गया। यहां पर द्वारका मोड़ से लेकर उत्तम नगर टर्मिनल तक कई जगह सड़क जर्जर हो गई थी, जिसे ठीक कराया गया।

chat bot
आपका साथी