आरएमएल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित अस्थायी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता नई दिल्ली दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में 17 वर्षीय किशोरी के

By Edited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 10:40 PM (IST)
आरएमएल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित अस्थायी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार
आरएमएल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित अस्थायी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित अस्पताल में अस्थायी लैब टेक्नीशियन है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस के डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित राहुल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के यमुनापार इलाके में रहने वाली पीड़ित किशोरी एक महिला के सहयोग से आरोपित लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आई थी। आरोपित ने किशोरी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का आरोप है कि रविवार को आरोपित स्कूटी पर बैठाकर उसे आरएमएल अस्पताल लेकर आया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उस समय पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को कुछ भी नही बताया। घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने पुलिस को दुष्कर्म के बारे में सूचना दी। नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपित फरार था, बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी