राहुल सिंह बने दिल्ली के आबकारी आयुक्त

राज्य ब्यूरोनई दिल्ली कुछ दिन पहले तक दक्षिणी पश्चिमी जिले में डीएम रहे राहुल सिंह दिल्ली के आबकारी आयुक्त बने हैं। इसके अलावा उत्तरी पश्चिमी जिला के डीएम संदीप मिश्रा का तबादला नेता जी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नॉलोजी के रजिस्ट्रार बनाए गए हैं। इसके अलावा वह दिल्ली स्किल एवं एंटरप्रियोंशिप यूनिवर्सिटी व दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का काम भी देखेंगे। वह पहले की तरह राज्य चुनाव आयोग के सचिव का काम भी देखते रहेंगे। वहीं चेष्टा यादव को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली का डीएम बनाया गया है। वहीं विश्वेंद्र को दक्षिणी पूर्वी जिले का डीएम बनाया गया है। वहीं इस पद पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:33 PM (IST)
राहुल सिंह बने दिल्ली 
के आबकारी आयुक्त
राहुल सिंह बने दिल्ली के आबकारी आयुक्त

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। कुछ दिन पहले तक दक्षिण- पश्चिमी जिले में डीएम (जिलाधिकारी) रहे राहुल सिंह अब दिल्ली के आबकारी आयुक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी जिला के डीएम संदीप मिश्रा का तबादला नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के रजिस्ट्रार पद पर किया गया है। साथ ही वह दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय व दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का काम भी देखेंगे। वह पहले की तरह राज्य चुनाव आयोग के सचिव का काम भी देखते रहेंगे।

इसी तरह चेष्टा यादव को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली का डीएम बनाया गया है। विश्वेंद्र को दक्षिण-पूर्वी जिले का डीएम बनाया गया है। वहीं इस पद पर तैनात हरलीन कौर को लोक निर्माण विभाग में सचिव बनाया गया है। प्रिस धवन को कर एवं व्यापार विभाग में विशेष आयुक्त बनाया गया है। हिमांशु गुप्ता को नगर निगम उत्तरी में उपायुक्त, डा. सोनल स्वरूप को नगर निगम दक्षिणी में उपायुक्त बनाया गया है। वाईवीवी जे राजशेखर को नगर निगम पूर्वी में उपायुक्त बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी