एसडीएमसी में पंजीकृत कार्यालयों से वसूला जाएगा पेशेवर कर

दक्षिणी दिल्ली इलाके में पंजीकृत कार्यालयों से निगम ने पेशेवर कर वसूलने की तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 01:39 AM (IST)
एसडीएमसी में पंजीकृत कार्यालयों से वसूला जाएगा पेशेवर कर
एसडीएमसी में पंजीकृत कार्यालयों से वसूला जाएगा पेशेवर कर

निहाल सिंह, नई दिल्ली :

दक्षिणी दिल्ली इलाके में पंजीकृत कार्यालयों से निगम ने पेशेवर कर वसूलने की तैयारी कर ली है। निगम ने इसकी नीति को मंजूरी देने के बाद उन कार्यालयों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। इसमें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में पंजीकृत कार्यालयों से निगम के द्वारा पेशेवर कर वसूलने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कार्यालयों से कहा जाएगा कि वह निगम के नियमों के तहत पेशेवर कर को जमा करें नहीं तो कार्यालयों के खाते अटैच किए जा सकते हैं। निगम के इस फैसले का असर उन नागरिकों पर पड़ेगा जिनकी आय प्रतिमाह 20 हजार से अधिक है।

दक्षिणी निगम की महापौर अनामिका सिंह ने बताया कि दक्षिणी निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निगम ने कुछ फैसले लिए हैं। इसमें निगम ने एसडीएमसी लाके में पंजीकृत कंपनी के कार्यालयों से पेशेवर कर वसूला जाएगा। इससे निगम को हर वर्ष करीब 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनियों को नोटिस भेजकर उनसे अपने कर्मियों के आधार पर पेशेवर कर वसूलने की जिम्मेदारी दी है। एसडीएमसी इलाके में जिन कंपनियों का कार्यालय पंजीकृत हैं उन कंपनियों से कहा जाएगा कि वह अपने कर्मियों से पेशेवर कर काटकर निगम को जमा कराएं।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष ही वर्ष 2020-21 से निगम ने पेशेवर कर वसूलने की इजाजत बजट में थी। इससे पूर्व कई वर्षों से इसका प्रस्ताव किया जाता था, लेकिन निगम के नेताओं द्वारा इसे रद कर दिया जाता है। लेकिन, निगम की खराब होती आर्थिक स्थिति को देखते हुए निगम ने इसे वसूलने की मंजूरी दे दी थी। बॉक्स

संपत्तिकर विभाग को मिली जिम्मेदारी पेशेवर कर वसूलने की जिम्मेदारी निगम ने संपत्तिकर विभाग को दी है। विभाग द्वारा संपत्तिकर के साथ पेशेवर कर भी वसूला जाएगा। निगम के अनुसार एसडीएमसी के कार्यक्षेत्र में पंजीकृत कंपनियों के कार्यालयों के साथ स्व रोजगार करने वालों को भी यह कर देना होगा। इसका रिकॉर्ड लेने के लिए जल्द ही निगम आयकर विभाग को पत्र लिखेगा। किससे कितना लिया जाएगा पेशेवर कर

आय- पेशेवर कर

20 हजार से कम - कोई नहीं

20 से 50 हजार तक-150 रुपये प्रतिमाह

50 हजार से ज्यादा- 200 रुपये प्रतिमाह

chat bot
आपका साथी