दिल्ली पुलिस के कास्टेबल की सíवस पिस्टल से चली गोली, एक घायल

जागरण संवाददाता पश्चिमी दिल्ली दिल्ली पुलिस के कास्टेबल ने झगड़े के दौरान अपनी सíवस पिस्टल सा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:21 PM (IST)
दिल्ली पुलिस के कास्टेबल की सíवस पिस्टल से चली गोली, एक घायल
दिल्ली पुलिस के कास्टेबल की सíवस पिस्टल से चली गोली, एक घायल

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

दिल्ली पुलिस के कास्टेबल ने झगड़े के दौरान अपनी सíवस पिस्टल साथी को दे दी और उसने एक युवक पर गोली चला दी। जब दूसरे युवक ने कास्टेबल व उसके साथी का विरोध किया तो उसने उस पर पिस्टल तान दी और उसकी पिटाई कर दी। आरोपितों के फरार होने के बाद वहा मौजूद युवकों ने गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित कास्टेबल सुरेंद्र जहागीरपुरी थाना में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपित कास्टेबल सुरेंद्र व इसके दोस्त राजेश को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

मामले की शिकायत 30 अक्टूबर को दर्ज कराई गई है। शिकायत में राहुल नामक शख्स ने पुलिस को बताया है कि 29 अक्टूबर को वे नजफगढ़ के ए ब्लॉक में पार्टी के सिलसिले में आए थे। यहा दिनेश, लक्ष्मण व अन्य युवक मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद राहुल व लक्ष्मण मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। वे रास्ते में ही थे कि दिनेश ने इन्हें फोन कर वापस लौटने को कहा। उन्होंने कहा कि यहा झगड़ा हो रहा है। यह सुनकर राहुल व लक्ष्मण मौके पर पहुंचे। मौके पर इन्होंने एक सफेद रंग की सेंट्रो कार देखी। कार में दो शख्स बैठे थे। ये दोनों शख्स सभी से गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मण भंडारी ने कार की चाभी निकालने की कोशिश जैसे ही की, अंदर मौजूद शख्स ने लक्ष्मण को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कार में मौजूद दूसरा शख्स बाहर निकला और उसने लक्ष्मण पर गोली चला दी। बात यहीं नहीं रुकी, उस शख्स ने राहुल के ऊपर भी पिस्टल तान दी और उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने राहुल को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व तकनीकी छानबीन के आधार पर पता किया गया तो आरोपितों की पहचान सुरेंद्र व राजेश के रूप में पहचान हुई। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि सुरेंद्र ने झगड़े के दौरान सíवस पिस्टल राजेश को दी थी। यह पता किया जा रहा है कि आखिर सुरेंद्र ने सíवस पिस्टल थाने के मालखाने में जमा न कर अपने पास क्यों रखी थी।

chat bot
आपका साथी