स्वामी दयानंद अस्पताल में वार्ड की छत का प्लास्टर गिरा, एक जख्मी

पूर्वी निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम हड़कंप मच गया। यहां वार्ड की छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर एक महिला व उनके छह साल के बच्चे पर गिर गया। बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। आनन-फानन में वार्ड में भर्ती करीब 20 मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:49 PM (IST)
स्वामी दयानंद अस्पताल में वार्ड की छत का प्लास्टर गिरा, एक जख्मी
स्वामी दयानंद अस्पताल में वार्ड की छत का प्लास्टर गिरा, एक जख्मी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

पूर्वी निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम हड़कंप मच गया। यहां वार्ड की छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर एक महिला व उनके छह साल के बच्चे पर गिर गया। बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। आनन-फानन में वार्ड में भर्ती करीब 20 मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर महापौर निर्मल जैन, स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष कंचन महेश्वरी और अस्पताल प्रशासन के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनी खेडवाल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला व बच्चे का हाल-चाल लिया। महापौर निर्मल जैन ने कहा कि बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।

हादसा वार्ड नंबर एक में हुआ। यह वार्ड कोरोना काल में खाली पड़ा था। वार्ड नंबर दो हड्डी रोग विभाग का है। इस वार्ड का मरम्मत कार्य चलने के कारण यहां के मरीजों को वार्ड नंबर एक में भर्ती किया गया था। इसमें पांच साल का अरमान भी अपनी मां के साथ एक बेड पर था। अरमान के पैर का पिछले दिनों ऑपरेशन हुआ था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अचानक छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर मां-बेटे के ऊपर आ गिरा। इससे अरमान के सिर में हल्की चोट आई। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर दो का मरम्मत का कार्य पिछले महीने ही पूरा हो चुका था। इसके बाद यहां के मरीजों को वहां स्थानांतरित करना था। इसके बाद इस वार्ड का मरम्मत कार्य होना था। लेकिन हड्डी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ऐसा नहीं हुआ। आठ जनवरी को इस संबंध में इंजीनियरों ने अस्पताल प्रशासन को पत्र भी लिखा था। हादसे के बाद तुरंत सभी मरीजों को वार्ड नंबर दो में स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनी खेडवाल ने बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। लापरवाही का नतीजा है हादसा : मनोज त्यागी

नेता विपक्ष मनोज त्यागी भी हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में बैठे भाजपा नेताओं की लापरवाही से यह हादसा हुआ। समय पर मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल में कई वार्डो की हालत जर्जर है लेकिन उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी