लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है एनएसयूटी : प्रो. जेपी सैनी

नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) के तीन साल की उपलब्धियों पर नजर डालते हुए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि बीते तीन वर्षो में विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 1102 से 3092 हो गई है। जिसमें स्नातक कोर्स में विद्यार्थी 913 से बढ़कर 2297 हो गए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:38 PM (IST)
लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा  है एनएसयूटी : प्रो. जेपी सैनी
लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है एनएसयूटी : प्रो. जेपी सैनी

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) के तीन साल की उपलब्धियों पर नजर डालते हुए कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि बीते तीन वर्षो में विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 1102 से 3092 हो गई है। जिसमें स्नातक कोर्स में विद्यार्थी 913 से बढ़कर 2297 हो गए है। जबकि स्नातकोत्तर कोर्स में भी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल, इसमें 645 विद्यार्थी है। पीएचडी कोर्स की बात करें तो उसमें भी इस वर्ष 150 विद्यार्थी हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने कोर्स में कुल 413 सीटें बढ़ाई हैं और छात्राओं के लिए दस फीसद सीटें अलग से बढ़ाई गई हैं। इन तीन वर्षो में विश्वविद्यालय ने कई कंपनियों व रिसर्च लैब के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने काफी विकास किया है। जिसमें एपीजे अब्दुल कलाम लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स, व‌र्ल्ड स्किल सेंटर, कंप्यूटिग सुविधा, नौ कंप्यूटर लैब, आर्ट स्टूडियो, लैंग्वेज लैब और भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स, मेकेनिकल, आइसीई, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग, कंप्यूटर साइंस व इंफार्मेशन टेक्नोलाजी की लैब को समय के अनुरूप अपडेट किया गया है। इसके अलावा विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए अलग से छात्रावास बनाने का कार्य प्रगति पर है।

प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय के दो नए कैंपस की शुरुआत भी एक बड़ी उपलब्धि है। 201 पदों पर नई भर्ती होनी है, जिसमें से 41 पदों को भर लिया गया है। वहीं इस वर्ष शुरू होने जा रहे वास्तुकला व सिविल इंजीनियरिग कोर्स के लिए 126 नान-टीचिग व 29 प्रोफेसरों की भर्ती निकाली गई है। इस वर्ष विश्वविद्यालय के 557 विद्यार्थियों को 5.1 करोड़ रुपयों की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। जबकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 23 विद्यार्थी ऐसे थे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई, उनकी फीस को पूर्ण रूप से माफ कर दिया गया है ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सके। वर्ष 2020-21 में प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय में 248 कंपनियां आई थीं, जिसमें 946 में से 892 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिली। इसमें एक विद्यार्थी ऐसा था जिसे एटलस कंपनी में 53 लाख रुपये का पैकेज मिला है। उद्यमिता के क्षेत्र में भी बीते दिनों विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने काफी ऊंचाइयां प्राप्त की है।

chat bot
आपका साथी