दिनभर बादल छाए रहे, आज बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। धूप भी निकली लेकिन अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं दर्ज हुआ। तेज झुलसाने वाली गर्मी से अभी एक हफ्ते तक राहत के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। शनिवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे के साथ 36.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:33 PM (IST)
दिनभर बादल छाए रहे, आज बूंदाबांदी के आसार
दिनभर बादल छाए रहे, आज बूंदाबांदी के आसार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

दिल्ली में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप भी निकली हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग ने झुलसाने वाली गर्मी से अभी एक हफ्ते तक राहत के संकेत देते हुए बताया कि शनिवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 84 फीसद और न्यूनतम स्तर 46 फीसद दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस तरह रहेगा मौसम हाल

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून तक दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। 8 से 10 जून के दौरान 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। वहीं 11 और 12 जून को बारिश होने की उम्मीद है। 8 जून के बाद 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। बीते वर्षो की तुलना में कम रहा तापमान : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून के शुरुआती एक सप्ताह में वर्ष 2011 से लेकर 2019 के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ था। लेकिन इस वर्ष अब तक जून के पहले छह दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा है। इसका कारण है कि दिल्ली में इस दौरान बादल छाए रहे और हवा चलती रही। जिसकी वजह से तापमान सामान्य से कम रहा। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण मानीटरिग स्टेशन में दर्ज हुए आंकड़ों

दिल्ली - 102

फरीदाबाद - 93

गाजियाबाद - 112

गुरुग्राम - 113

नोएडा - 76

ग्रेटर नोएडा - 88

chat bot
आपका साथी