दक्षिणी के बाद अब उत्तरी दिल्ली के मॉल और अस्पतालों में पार्किग फ्री

निहाल सिंह, नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा निजी मॉल और अस्पतालों में पार्किग नि:शुल्क ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM (IST)
दक्षिणी के बाद अब उत्तरी दिल्ली के मॉल और अस्पतालों में पार्किग फ्री
दक्षिणी के बाद अब उत्तरी दिल्ली के मॉल और अस्पतालों में पार्किग फ्री

निहाल सिंह, नई दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा निजी मॉल और अस्पतालों में पार्किग नि:शुल्क किए जाने के बाद अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भी ऐसे ही आदेश जारी कर दिए हैं। यानी अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के निजी मॉल और अस्पतालों में भी पार्किग शुल्क नहीं वसूला जा सकेगा। इसके साथ ही निगम ने जन सूचन जारी कर लोगों से सहयोग मांगा है और कहा है कि वे ऐसे मॉल और अस्पतालों की जानकारी दें जो पार्किग फीस वसूल रहे हैं, निगम उन पर कार्रवाई करेगा।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लाभकारी परियोजना विभाग द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक जिन मॉल और अस्पतालों को निगम की ओर से अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) दिया गया था, उन्हें लोगों को नि:शुल्क पार्किग की सेवा उपलब्ध करानी होगी। इसी तरह का आदेश दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने पहले ही दे रखा है लेकिन उसका अभी सौ फीसद पालन नहीं हो पा रहा है। फिलहाल, दक्षिणी निगम के आदेश के बाद करीब 18 मॉल और अस्पतालों ने पार्किग नि:शुल्क कर दी है। वहीं आधा दर्जन मॉल और बड़े नामी निजी अस्पताल अभी भी शुल्क लेने पर अड़े हुए है। निगम ने इन मॉल और अस्पतालों की पार्किग सील करने का आदेश जारी कर दिया है। इस सख्ती के बाद कभी भी इन मॉल और अस्पतालों में पार्किग फ्री की जा सकती है। जेब पर डालते हैं डाका

निगम से अतिरिक्त एफएआर लेने के बाद भी निजी मॉल और अस्पताल पार्किग शुल्क लेते हैं। मॉल संचालकों का कहना होता है कि वह इस राशि से पार्किग का संचालन करते हैं। पार्किंग संचालन की राशि के नाम पर मॉल और अस्पताल लोगों से प्रति प्रवेश 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक शुल्क लेते हैं। न देने पर वाहनों का प्रवेश भी बंद कर दिया जाता है। जाहिर है कि पार्किग शुल्क के नाम पर मॉल और अस्पताल लोगों की जेब पर डाका डालते हैं क्योंकि उन्हें अतिरिक्त एफएआर मिला हुआ है। वर्जन

मॉल और अस्पतालों में लोगों की सहूलियत के लिए फ्री पार्किग करने का फैसला लिया गया है। इसके एवज में निगम ने इन निजी मॉल और अस्पतालों को अतिरिक्त एफएआर दिया है।

- आदेश गुप्ता, महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम

chat bot
आपका साथी