कापसहेड़ा बार्डर पर हरियाणा व दिल्ली के बीच आवाजाही सामान्य

दिल्ली हरियाणा की सीमा पर स्थित कापसहेड़ा बार्डर पर सोमवार को आवाजाही सामान्य रही। हालांकि सुबह करीब सात बजे तक बार्डर पर हरियाणा की ओर जाने वाले लोगों को हरियाणा पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग बार्डर पार नहीं कर पाए। लेकिन सात बजे से घड़ी का कांटा आगे खिसकते ही सब कुछ सामान्य होने लगा। गुरुग्राम से दिल्ली की ओर आ रहे लोगों का कहना था कि ऐसा यहां रोज होता है। सुबह करीब छह से सात बजे तक एक घंटे ही सख्ती नजर आती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:57 PM (IST)
कापसहेड़ा बार्डर पर हरियाणा व दिल्ली के बीच आवाजाही सामान्य
कापसहेड़ा बार्डर पर हरियाणा व दिल्ली के बीच आवाजाही सामान्य

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर स्थित कापसहेड़ा बार्डर पर सोमवार को आवाजाही सामान्य रही। हालांकि सुबह करीब सात बजे तक बार्डर पर हरियाणा की ओर जाने वाले लोगों को हरियाणा पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग बार्डर पार नहीं कर पाए। लेकिन सात बजे से घड़ी का कांटा आगे खिसकते ही सब कुछ सामान्य होने लगा। गुरुग्राम से दिल्ली की ओर आ रहे लोगों का कहना था कि ऐसा यहां रोज होता है। सुबह करीब छह से सात बजे तक एक घंटे ही सख्ती नजर आती है।

दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार को जब दिल्ली की सीमाओं को सील करने की बात कही गई, तब लोगों को लगा कि तत्काल बार्डर को सील कर दिया जाएगा। ऐसे में कुछ लोग जिन्हें जरूरी कार्य से दिल्ली से गुरुग्राम या गुरुग्राम से दिल्ली आना था, वे फौरन गंतव्य के लिए निकल गए। लेकिन जब वे बार्डर पर पहुंचे, तो उन्हें स्थिति पूरी तरह सामान्य मिली। किसी को कहीं भी आने-जाने से रोका नहीं जा रहा था। न सिर्फ पैदल यात्री, बल्कि वाहनों को भी बिना रोक-टोक के आने-जाने की अनुमति थी। बार्डर पर तैनात दिल्ली यातायात पुलिसकर्मियों का कहना था कि अभी उन्हें बार्डर सील करने से जुड़ा कोई निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में अभी किसी की आवाजाही को जब तक कि कोई संदिग्ध नजर नहीं आए, रोकना उचित नहीं है। कापसहेड़ा बस स्टैंड पर बसों का जमावड़ा

बार्डर के पास ही स्थित कापसहेड़ा बस स्टैंड पर आम दिनों की तरह ही विभिन्न रूटों की बसों का जमावड़ा लगा था। बसों की सीट पर लगे स्टीकर शारीरिक दूरी बनाए रखने का संदेश दे रहे थे। हालांकि जो बसें बार्डर से नई दिल्ली या अन्य जगहों की ओर जा रही थी, उनमें यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम थी।

chat bot
आपका साथी