रात्रि क‌र्फ्यू का उल्लंघन कर चल रही पार्टी, 27 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता दक्षिणी दिल्ली कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लागू रात्रि क‌र्फ्यू क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:36 PM (IST)
रात्रि क‌र्फ्यू का उल्लंघन कर चल रही पार्टी, 27 गिरफ्तार
रात्रि क‌र्फ्यू का उल्लंघन कर चल रही पार्टी, 27 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में लागू रात्रि क‌र्फ्यू का उल्लंघन कर लगातार पार्टी के आयोजन के मामले सामने आ रहे हैं। कालकाजी ई-ब्लाक स्थित चुंबकिया रेस्टारेंट में चल रही पार्टी पर एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं हो रहा था। पुलिस ने पार्टी में मौजूद 10 युवकों, छह युवतियों और मैनेजर सहित 11 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। बार के मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कालकाजी के ई-ब्लाक स्थित चुंबकिया रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही थी। देर रात स्थानीय एसडीएम को इसकी सूचना मिली। एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी, इसके बाद कालकाजी थाना पुलिस की टीम भी पहुंची और संयुक्त टीम ने बार पर छापा मारा। वहां तेज आवज में संगीत बज रहा था और बड़ी संख्या में लोग डांस कर रहे थे। इन लोगों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था। पुलिस ने वहां मौजूद मैनेजर से बार से संबंधित दस्तावेज मांगे और नियमों के उल्लंघन पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने पार्टी कर रहे 16 लोगों के साथ ही बार के 11 कर्मचारियों व मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। बार के मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। बार 2019 से चलाया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी