सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत में निजी क्षेत्र की रुचि नहीं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत में निजी क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jan 2018 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jan 2018 08:04 PM (IST)
सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत में निजी क्षेत्र की रुचि नहीं
सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत में निजी क्षेत्र की रुचि नहीं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत में निजी क्षेत्र कोई रूचि नहीं दिखा रहा है।

गौरतलब है कि निगम ने पिछले दिनों अपने सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के टेंडर जारी किए थे, लेकिन एक भी निजी कंपनी या संस्था ने इसमें रूचि नहीं दिखाई है। माना जा रहा है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत को देखते हुए ऐसा हुआ है। हालांकि, निगम ऐसी संभावनाओं से इन्कार कर रहा है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निगम के शौचालयों की मरम्मत के लिए हमने टेंडर जारी किए थे, लेकिन किसी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई है। अधिकारी ने बताया कि बहुत सारी संस्थाएं और निजी कंपनियां शौचालयों के निर्माण में तो रूचि रखती हैं, लेकिन इसके मरम्मत की जब बात आती है तो पीछे हट जाती हैं। इसके लिए अब निगम दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहा है। बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बहुत सारे शौचालय चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली समेत अन्य इलाकों में हैं, जहां पर शौचालयों की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी